{"_id":"67b08f47b9811196c70e6274","slug":"this-car-enters-india-book-of-records-for-passenger-aircraft-pulled-by-petrol-suv-for-longest-distance-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Record: 48,000 किलो के विमान को खींचकर इस कार ने बनाया रिकॉर्ड, भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Record: 48,000 किलो के विमान को खींचकर इस कार ने बनाया रिकॉर्ड, भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, देखें वीडियो
Sat, 15 Feb 2025 06:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:27 PM IST
सार
इस एसयूवी ने 48 टन वजनी बोइंग 737 विमान को 100 मीटर तक खींचकर 'पैसेंजर एयरक्राफ्ट को सबसे लंबी दूरी तक पेट्रोल एसयूवी द्वारा खींचने' का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
Tata Curvv pulls a 48000 kg Air India aircraft
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) की कूपे एसयूवी Tata Curvv (टाटा कर्व) ने 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस एसयूवी ने 48 टन वजनी बोइंग 737 विमान को 100 मीटर तक खींचकर 'पैसेंजर एयरक्राफ्ट को सबसे लंबी दूरी तक पेट्रोल एसयूवी द्वारा खींचने' का रिकॉर्ड बनाया। टाटा मोटर्स ने इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'शक्ति का प्रदर्शन! CURVV ने 48,000 किलोग्राम वजनी बोइंग 737 विमान को खींचकर रिकॉर्ड तोड़ दिया!'
विज्ञापन
यह रिकॉर्ड तिरुवनंतपुरम में AIESL हैंगर में बनाया गया। इसका मकसद ATLAS आर्किटेक्चर और हाइपरियन GDi पावरट्रेन की मजबूती दिखाना था। इसमें टाटा का 1.2-लीटर इंजन है, जो 123.2 बीएचपी का पावर 5,000 आरपीएम पर और 225 एनएम टॉर्क 1,750 से 3,000 आरपीएम पर पैदा करता है। यह टेस्ट 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली गाड़ी पर किया गया था। जिसमें फ्रंट टायर का प्रेशर 32 PSI और रियर टायर का प्रेशर 30 PSI था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Curvv SUV Coupe
- फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ICE: पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
हाइपरियन इंजन के अलावा, टाटा मोटर्स कर्व के साथ दो और इंजन विकल्प देती है। यह कार नेक्सन के 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 119 बीएचपी और 170 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं।

डीजल विकल्प में 1.5-लीटर क्रायोटेक इंजन मिलता है, जो 117 एचपी का पावर और 260 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। जिससे यह अपने सेगमेंट में पहली ऐसी गाड़ी बन जाती है जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है। DCA गियरबॉक्स में पैडल शिफ्टर्स और मल्टी-मोड रीजेनरेशन की सुविधा भी दी गई है।
Tata Curvv EV BNCAP Crash Test
- फोटो : BNCAP
टाटा कर्व: सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व सुरक्षा के मामले में भी जबरदस्त फीचर्स के साथ आती है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम दिया गया है। पीछे ISOFIX माउंट्स और तीन-पॉइंट सीटबेल्ट भी मौजूद हैं। अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर शामिल हैं। टाटा कर्व में लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलेगा, जिसमें 20 सुरक्षा से जुड़े फीचर्स होंगे।

Unleashing dominance! The CURVV pulls a massive Boeing 737 aircraft weighing 48,000 kg, shattering records!#TataCURVV #CurvvPerformanceUnleashed #CURVVExperience #CURVV #SUVCoupe #ShapedForYou #TataMotors #TataMotorsPassengerVehicles pic.twitter.com/GS5vHhpGMp
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) February 13, 2025