फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   These four carelessness in manual transmission cars cause huge losses, know everything

Car Care Tips: मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में इन चार लापरवाहियों से होता है बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

Thu, 11 Jan 2024 09:42 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 11 Jan 2024 09:42 AM IST
सार

लापरवाही के कारण मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को काफी नुकसान होता है। किस तरह की लापरवाही ट्रांसमिशन को खराब करती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These four carelessness in manual transmission cars cause huge losses, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में सबसे ज्यादा मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद किया जाता है। लेकिन कई तरह की लापरवाहियों के साथ कार को चलाने के कारण इनको काफी नुकसान होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन चार प्रमुख कारणों से मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में समस्या होती हैं।

विज्ञापन


गलत गियर में चलाने से नुकसान
कार को गलत गियर में नहीं चलाना चाहिए। कुछ लोग पहले गियर में ही कार को काफी समय तक दौड़ाते हैं, जिससे इंजन और ट्रांसमिशन की उम्र कम हो जाती है। पहले गियर को सिर्फ कार उठाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए और बाद में समय-समय पर गियर बदल लेना बेहतर होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर में करें ऊंचे गियर का उपयोग
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में ड्राइवर को खुद गियर बदलने होते हैं। ऐसे में अगर लंबे सफर पर कार को लगातार निचले गियर में चलाया जाता है तो इंजन और ट्रांसमिशन पर खराब असर तो होता ही है साथ ही उस समय कार को ताकत देने के लिए इंजन को ज्यादा ईंधन की खपत करनी पड़ती है ऐसे में ज्यादा तेल खर्च होता है और कम एवरेज मिलता है।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

क्लच पैडल पर न रखें पैर
कुछ लोगों को आदत होती है कि वो जब भी कार चलाते हैं, उनका बायां पैर हमेशा क्लच पैडल पर होता है। ऐसा करने से आराम कम और नुकसान ज्यादा होने का खतरा होता है। कभी भी क्लच पैडल पर पैर रखकर चलाने से कार की क्लच प्लेट खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर एक बार सफर के बीच यह खराब हो जाए तो कार को हिलाना भी काफी मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

गियर लीवर पर न रखें हाथ
कार चलाते समय कुछ लोगों की आदत होती है कि वो गियर लीवर पर हाथ रखते हैं। ऐसा करना भी कार को नुकसान पहुंचाता है। गियर बदलते समय स्थिर रहने वाला सिलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर की ओर दब जाता है और कॉलर गियर को उस पोजिशन में लाता है जिसमें कार को चलाना चाहते हैं। गियर लीवर पर हाथ रखकर चलाने के कारण सिलेक्टर फॉर्क में नुकसान होने का खतरा रहता है साथ ही चलती कार में गियर बदलने का खतरा भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed