भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार इंजन वाली गाड़ियां मौजूद हैं। ऐसी गाडि़यों को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी पांच गाड़ियां हैं, जिनमें 300 हॉर्स पावर से भी ज्यादा पावर मिलती है।
मर्सिडीज
2 of 6
Mercedes Benz GLS
- फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में जीएलएस को 2925 सीसी के डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 326 हॉर्स पावर और 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें 3982 सीसी का पेट्रोल इंजन भी मिलता है। जिससे एसयूवी को 550 हॉर्स पावर और 730 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
ऑडी क्यू8
3 of 6
ऑडी
- फोटो : Social Media
ऑडी की ओर से क्यू-8 एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इसमें तीन लीटर का टर्बाचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 335 हॉर्स पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह क्वात्रो तकनीक के साथ आती है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
ऑडी क्यू7
4 of 6
ऑडी क्यू7 लिमिटेड एडिशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑडी की ओर से ही क्यू7 एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी बॉलीवुड सितारों के साथ ही उद्योगपति और कुछ नेताओं की भी पसंदीदा एसयूवी है। इसमें तीन हजार सीसी के पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। दोनों ही इंजन से एसयूवी को 300 हॉर्स पावर से ज्यादा की ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
लैंड रोवर
5 of 6
Land Rover Discovery Sport 2023
- फोटो : Jaguar Land Rover
लैंड रोवर की ओर से डिस्कवरी एसयूवी को दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। दो लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 296 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। तीन लीटर के डीजल इंजन से एसयूवी को 355 बीएचपी और 650 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम