दुनियाभर के बड़े नेता इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में इकट्ठा हुए हैं। बाली में ही टेस्ला के एलन मस्क ने भारत में एंट्री की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क ने बताया है कि वह कब और किस तरह की कार के साथ भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों में अपनी कंपनी की एंट्री करेंगे।
एलन मस्क ने कही यह बात
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाली में हो रही जी-20 समिट के दौरान एलन मस्क ने भारत जैसे विकासशील देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा बयान दिया है। मस्क ने कहा समिट के दौरान एक व्यापार मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि सस्ते वाहन बनने चाहिए और इसके लिए हम कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे सस्ते बाजार के लिए भी कम दाम वाली कार की प्लानिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
पहले भी टल चुकी है टेस्ला की एंट्री
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
इससे पहले भी दुनियाभर में एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री टल चुकी है। दरअसल, टेस्ला के लिए मस्क भारत में टैक्स में छूट चाहते थे लेकिन सरकार चाहती है कि दुनियाभर की कंपनियां भारत में अपनी कार बनाएं ना कि वह विदेशों में कार बनाकर पार्ट्स में भारत लाएं और असेंबल कर यहां पर उन कारों की बिक्री करें।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
कैसी कारें बनाती है टेस्ला
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
टेस्ला दुनियाभर में सबसे बेहतरीन और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मॉडल एस, एक्स, वाई और मॉडल 3 जैसी कारें हैं। इन कारों में ऑटो पायलट मोड, की-लैस एक्सेस, लग्जरी इंटीरियर जैसे फीचर्स के साथ ही बेहतरीन बैटरी रेंज मिलती है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
भारत में भी हैं टेस्ला के दीवाने
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
दुनिया के कई देशों में टेस्ला की कारों को पसंद किया जाता है। भारत में ही इस कार को पसंद करने वाले मौजूद हैं। इसकी खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कार आम आदमी की जगह सिर्फ कुछ खास लोगों के गैराज की शोभा बढ़ाती है। भारत में सबसे पहले टेस्ला कार एस्सार ग्रुप के मालिक प्रशांत रुईया के पास थी। प्रशांत के अलावा भारत में दो टेस्ला कारों के मालिक रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी हैं। इनके अलावा रितेश देशमुख और पूजा बत्रा के पास भी टेस्ला की कारें हैं।
यह भी पढ़ें - Green Hydrogen: एशिया में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर लगेगी लगाम, भारत सरकार कर रही बड़ी तैयारी