{"_id":"68b874cfff75f086ee06e86b","slug":"tesla-rolls-out-full-self-driving-in-australia-experts-warn-of-high-risk-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla FSD: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ला ने शुरू किया फुली-सेल्फ ड्राइविंग फीचर, बढ़ सकता है हादसों का खतरा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla FSD: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ला ने शुरू किया फुली-सेल्फ ड्राइविंग फीचर, बढ़ सकता है हादसों का खतरा
Wed, 03 Sep 2025 10:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:33 PM IST
सार
Tesla ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी फुली-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) टेक्नोलॉजी लॉन्च की। 50,000 से ज्यादा मालिकों को मिलेगा एक्सेस, लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सिस्टम पर ज्यादा भरोसा हादसे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Tesla FSD
- फोटो : X/TeslaRobotaxi
विस्तार
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में अपनी फुली-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) तकनीक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी वहां काफी समय से मौजूद है, लेकिन अब तक उसके लाइनअप में FSD शामिल नहीं था। पिछले हफ्ते टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान किया।
यह भी पढ़ें - Bike Theft: यूके में चोरी हुई भारतीय ट्रैवलर की बाइक, अधर में लटक गई दुनिया घूमने की इच्छा
यह भी पढ़ें - 2025 Hyundai Creta Electric: ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के तीन नए वेरिएंट लॉन्च, मिलेगी 510 किमी तक की रेंज और धांसू फीचर्स

50,000 से ज्यादा मालिकों को मिलेगी पहुंच
ऑस्ट्रेलिया में 50,000 से ज्यादा टेस्ला मालिक जल्द ही अपनी गाड़ियों में FSD (पर्यवेक्षित) सिस्टम को एक्टिव कर पाएंगे। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने निजी तौर पर चेतावनी दी है कि यह सिस्टम बहुत एडवांस्ड है और इससे ड्राइवर पूरी तरह ऑटोनॉमस ड्राइविंग पर ज्यादा निर्भर हो सकते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Luxury EV Cars: लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा टैक्स! टेस्ला, बीएमडब्यू और बीवाईडी के लिए झटका
यह भी पढ़ें - Luxury Cars: कहने को लग्जरी कारें और पानी में पावर जीरो! गुरुग्राम की बारिश ने खोल दी इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल

Tesla FSD: क्यों है बड़ा रिस्क
इससे पहले अप्रैल 2024 में, क्वींसलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड मेन रोड ने चेतावनी जारी की थी। विभाग ने कहा था कि यह सिस्टम ड्राइवर को लापरवाह बना सकता है, जबकि दुर्घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी ड्राइवर की ही होगी। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए कोई खास अप्रूवल प्रोसेस मौजूद नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक ई-मेल बातचीत में सामने आया कि विभाग मीडिया के लिए ऐसे मैसेज तैयार कर रहा है जिसमें ड्राइवरों को लगातार चौकस रहने, गाड़ी पर नियंत्रण रखने और किसी भी तरह की ट्रैफिक गलती की जिम्मेदारी लेने की बात कही जाएगी।
यह भी पढ़ें - Vehicle GST: क्या है लग्जरी और आम आदमी का वाहन? कारों और मोटरसाइकिलों पर जीएसटी काउंसिल करेगी फैसला

सोशल मीडिया पर दिखा खतरा
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक कपल टेस्ला की FSD तकनीक को टेस्ट कर रहा था और कार सीधे कंस्ट्रक्शन बैरियर्स की ओर बढ़ने लगी। टक्कर तभी टली जब ड्राइवर ने तुरंत कंट्रोल ले लिया। यह वीडियो डैन ओ’डॉड ने शेयर किया और एलन मस्क को टैग करते हुए सॉफ्टवेयर को "खतरनाक" बताया, जो दुनियाभर में लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Ertiga: 2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में टेस्ला की धूम नहीं! इसकी वजह कीमत या मस्क का है असर?

ऑस्ट्रेलिया में FSD रोलआउट
टेस्ला ने FSD का पहला चरण ऑस्ट्रेलिया में शुरू कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स को साफ चेतावनी दी है कि यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोनॉमस नहीं है। ड्राइवर को हमेशा सतर्क रहना होगा, सड़क की स्थिति पर ध्यान देना होगा और किसी भी वक्त गाड़ी का कंट्रोल अपने हाथ में लेना पड़ सकता है।
फिलहाल, यह सिस्टम केवल एक बार खरीदने पर उपलब्ध है जिसकी कीमत 10,100 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रखी गई है। अमेरिका में इसकी सब्सक्रिप्शन ऑप्शन उपलब्ध है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी इसकी कीमत और डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
ऑस्ट्रेलिया अब छठा देश बन गया है जहां टेस्ला का FSD (पर्यवेक्षित) उपलब्ध है। इससे पहले यह अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, चीन और प्यूर्टो रिको में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, चीन में रेगुलेटरी पाबंदियों की वजह से इसे "सिटी ऑटोपायलट" नाम से बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Green Hydrogen: ग्रीन हाइड्रोजन क्या है? भारत में 35 इंजन इस तकनीक से होंगे तैयार, हर ट्रेन की कीमत करोड़ों में
यह भी पढ़ें - Highway: भारत के 10 हाईवे पर दौड़ेंगी ग्रीन हाइड्रोजन ट्रक, सरकार का बड़ा कदम