{"_id":"635e06d63fccab1b8a584503","slug":"tata-suv-features-a-special-feature-removed-from-tata-s-safest-suv-know-what-will-be-the-difference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata SUV Features: टाटा की सबसे सुरक्षित एसयूवी से हटाया गया खास फीचर, जानें क्या पड़ेगा फर्क","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata SUV Features: टाटा की सबसे सुरक्षित एसयूवी से हटाया गया खास फीचर, जानें क्या पड़ेगा फर्क
भारत की वाहन निर्माता टाटा की ओर से अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी से ऐसा फीचर हटा दिया है। इस फीचर को हटाने के बाद एसयूवी पर क्या फर्क पड़ सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
किस एसयूवी से हटाया गया फीचर
2 of 5
टाटा पंच
- फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक पंच से एक फीचर को हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर को सिर्फ बेस वैरिएंट प्योर से हटाया गया है। हालांकि इसके अलावा कंपनी की ओर से बाकी फीचर्स को पहले की तरह ही रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से पंच एसयूवी में जिस फीचर को हटाया गया है। उसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप फीचर है। जिसे कंपनी आईएसएस भी कहती है। इस फीचर का काम था कि जब एसयूवी कहीं पर खड़ी होती थी जो ये इंजन को खुद से बंद कर देता था। इस फीचर के कारण एसयूवी फ्यूल की बचत करती थी और इसका एवरेज बेहतर होता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपनी एसयूवी के बेस वैरिएंट को अपडेट भी किया है। इसमें स्टेयरिंग व्हील के पास अब सिर्फ ईको मोड का स्विच मिलेगा। जबकि अपडेट से पहले यहां पर स्टार्ट/स्टॉप का स्विच भी होता था। जिसे अपडेट के बाद कंपनी ने हटा दिया है। हालांकि इस बेस वैरिएंट में पहले की तरह आगे की ओर पावर विंडो, मैनुअल एसी, ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर, ईको मोड, ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
टाटा की पंच कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी है। साइज में छोटी होने के बाद भी सुरक्षा के लिए लिहाज से ये बड़ी-बड़ी एसूयवी को पीछे छोड़ देती है। ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट के बाद इस एसयूवी को व्यस्कों की सुरक्षा के लिए पूरे फाइव स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए फोर स्टार मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।