फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata SUV: नए फीचर्स जुड़ने के बाद महंगी हुईं टाटा की सफारी और हैरियर एसयूवी, जानें कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

Thu, 10 Nov 2022 12:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 10 Nov 2022 12:58 PM IST
सार

टाटा मोटर्स की ओर से सफारी और हैरियर एसयवी में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। जिसके साथ ही कंपनी की ओर से इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
Tata Safari and Harrier SUVs became expensive after adding new features, know how much the price increased
टाटा सफारी - फोटो : tata motors

देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से एसयूवी सेगमेंट में सफारी और हैरियर को पेश किया जाता है। इन दोनों एसयूवी में कंपनी ने हाल में ही अपडेट दिया है। अपडेट के साथ ही इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

किन वैरिएंट्स में जोड़े नए फीचर्स

Tata Safari and Harrier SUVs became expensive after adding new features, know how much the price increased
टाटा हैरियर - फोटो : tata motors
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से हैरियर और सफारी के जिन वैरिएंट्स में नए फीचर्स को जोड़ा गया है उनमें एक्सएमएस और उससे ऊपर के वैरिएंट शामिल हैं। इन फीचर्स को जेट एडिशन से लिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

हैरियर में कौन से हैं नए फीचर्स

Tata Safari and Harrier SUVs became expensive after adding new features, know how much the price increased
टाटा हैरियर - फोटो : tata motors
टाटा की हैरियर में अब यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स को जगह मिल गई है। हैरियर के एक्सजेड और इससे ऊपर के वैरिएंट्स में टाइप सी यूएसबी पोर्ट्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सेफ्टी को देखते हुए कंपनी ने एक्सजेडएस और इससे ऊपर के वैरिएंट्स में एनहेंस्ड ईएसपी का अपग्रेड दिया है। इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिनमें ऑफ्टर इंपैक्ट ब्रेकिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और ड्राइवर डोर्स ऑफ अलर्ट शामिल हैं। अब एक्सजेड प्लस वैरिएंट के सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, पार्किंग ब्रेक और वॉयरलैस चार्जर को भी जोड़ा गया है। इनके साथ ही आईआरए कनेक्टेड को भी इन वैरिएंट्स में दिया गया है जिससे कार की हेल्थ रिपोर्ट, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

सफारी को मिले नए अपडेट 
हैरियर के साथ ही सफारी को भी नए फीचर्स का अपडेट दिया गया है। सफारी में हैरियर जैसे फीचर्स का अपडेट तो दिया ही गया है। इसके गोल्ड एडिशन में आईआरए का अपडेट दिया गया है। कम्फर्ट हेड रेस्ट्रेंट जैसे फीचर सफारी के XZ+ वेरिएंट के साथ ही मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एसयूवी में मिलता है एक ही इंजन

Tata Safari and Harrier SUVs became expensive after adding new features, know how much the price increased
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
सफारी और हैरियर जैसी एसयूवी में टाटा की ओर से एक ही इंजन दिया गया है। इनमें 2.0 लीटर टर्बो डीजल क्रायोटेक इंजन दिया गया है। जिससे एसयूवी को 170 पीएस और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन को छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन

सभी वैरिएंट के बढ़े दाम

Tata Safari and Harrier SUVs became expensive after adding new features, know how much the price increased
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से कुछ ही वैरिएंट्स में अपडेट दिया गया है। लेकिन दाम सभी वैरिएंट्स के बढ़ा दिए गए हैं। हैरियर में पांच हजार रुपये से लेकर 31 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.80 लाख रुपये से शुरू होगी और टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 22.35 लाख रुपये होगी।

सफारी की कीमतों में भी नौ से 31 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। सफारी की नई एक्स शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपये से शुरू होगी। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 23.76 लाख रुपये होगी।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed