देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा की ओर से नई कार को लॉन्च करने से पहले टीजर जारी किया गया है। टीजर में बताया गया है कि कंपनी जल्द ही नई कार लाने जा रही है। यह कार देश की पहली टफरोडर सीएनजी कार होगी।
कैसी होगी कार
2 of 5
टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से आने वाली देश की पहली टफरोडर सीएनजी कार हाेगी। इसे आसानी से खराब सड़कों पर भी चलाया जा सकेगा। संभावना है कि इस कार की ग्राउंड क्लियरेंस सामान्य टियागो एनआरजी से भी ज्यादा रखी जाए।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
कैसा होगा इंजन
3 of 5
टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी
- फोटो : tata motors
टियागो एनआरजी सीएनजी में भी टियागो सीएनजी वाला इंजन उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा में टियागो वाली आई-सीएनजी तकनीक को लाया जाएगा। 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन से कार को 86 पीएस और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। लेकिन सीएनजी में चलाने पर इंजन से सिर्फ 73 पीएस और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में पांच गियर का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। उम्मीद है कि एनआरजी सीएनजी में सिर्फ पांच गियर का मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कैसा होगा इंटीरियर
4 of 5
टाटा टियागो एनआरजी
- फोटो : tata motors
पेट्रोल टियागो की तरह ही सीएनजी टियागो एनआरजी का इंटीरियर भी ब्लैक कलर में होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें नई और बेहतर आरामदायक सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, म्यूजिक सिस्टम, फॉग लैंप, रियर डिफॉगर, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, रियर कैमरा, फॉलो मी हेडलैंप, पंचर रिपेयर किट, इंजन स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन, ऑटो फोल्ड आईआरवीएम, कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकु
क्या होगी कीमत
5 of 5
टाटा टियागो एनआरजी
- फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन संभावना है कि पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत करीब एक लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा टियागो एनआरजी पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.50 लाख रुपये से होती है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान