फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Tiago Nrg Cng: टाटा ने जारी किया टीजर, आ रही है देश की पहली टफरोडर सीएनजी कार

Sat, 12 Nov 2022 06:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 12 Nov 2022 06:13 PM IST
सार

टाटा की ओर से जल्द ही देश की पहली टफरोडर सीएनजी कार को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Tata released the teaser of Tiago Nrg Cng, the country's first tough rodar CNG car is coming
टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया

देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा की ओर से नई कार को लॉन्च करने से पहले टीजर जारी किया गया है। टीजर में बताया गया है कि कंपनी जल्द ही नई कार लाने जा रही है। यह कार देश की पहली टफरोडर सीएनजी कार होगी।

कैसी होगी कार

Tata released the teaser of Tiago Nrg Cng, the country's first tough rodar CNG car is coming
टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा की ओर से आने वाली देश की पहली टफरोडर सीएनजी कार हाेगी। इसे आसानी से खराब सड़कों पर भी चलाया जा सकेगा। संभावना है कि इस कार की ग्राउंड क्लियरेंस सामान्य टियागो एनआरजी से भी ज्यादा रखी जाए।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

कैसा होगा इंजन

Tata released the teaser of Tiago Nrg Cng, the country's first tough rodar CNG car is coming
टाटा टियागो एनआरजी सीएनजी - फोटो : tata motors

टियागो एनआरजी सीएनजी में भी टियागो सीएनजी वाला इंजन उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा में टियागो वाली आई-सीएनजी तकनीक को लाया जाएगा। 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन से कार को 86 पीएस और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। लेकिन सीएनजी में चलाने पर इंजन से सिर्फ 73 पीएस और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में पांच गियर का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। उम्मीद है कि एनआरजी सीएनजी में सिर्फ पांच गियर का मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा होगा इंटीरियर

Tata released the teaser of Tiago Nrg Cng, the country's first tough rodar CNG car is coming
टाटा टियागो एनआरजी - फोटो : tata motors

पेट्रोल टियागो की तरह ही सीएनजी टियागो एनआरजी का इंटीरियर भी ब्लैक कलर में होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें नई और बेहतर आरामदायक सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, म्यूजिक सिस्टम, फॉग लैंप, रियर डिफॉगर, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, रियर कैमरा, फॉलो मी हेडलैंप, पंचर रिपेयर किट, इंजन स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन, ऑटो फोल्ड आईआरवीएम, कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकु

विज्ञापन

क्या होगी कीमत

Tata released the teaser of Tiago Nrg Cng, the country's first tough rodar CNG car is coming
टाटा टियागो एनआरजी - फोटो : tata motors

कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन संभावना है कि पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत करीब एक लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा टियागो एनआरजी पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.50 लाख रुपये से होती है।
 

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed