फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tata punch cng launch with dual cylinder, know features engine specification and price details

Tata Punch CNG: टाटा ने पंच सीएनजी को किया लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और कैसी हैं खूबियां

Fri, 04 Aug 2023 01:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 04 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

टाटा की ओर से पंच के सीएनजी वैरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata punch cng launch with dual cylinder, know features engine specification and price details
For Reference Only - फोटो : tata motors

विस्तार

टाटा मोटर्स ने अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए माइक्रो एसयूवी पंच को सीएनजी वैरिएंट में लॉन्च कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पंच को सीएनजी के साथ किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई सीएनजी पंच
टाटा मोटर्स ने माइक्रो एसयूवी पंच को सीएनजी के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में कई फीचर्स और खूबियों को दिया गया है। इसके साथ ही इसे एक से ज्यादा वैरिएंट में लाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
टाटा मोटर्स की ओर से पंच सीएनजी में कई खूबियों को दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें भी अल्ट्रोज की तरह ही ड्यूल सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं। जिससे बूट स्पेस में किसी तरह की कमी नहीं होती। साथ ही इसमें वॉयस असिस्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीट आर्मरेस्ट, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, शॉर्क फिन एंटीना, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, रेन सेंसिंग वाइपर्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।


यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से टाटा पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। जिससे एसयूवी को 73.4 पीएस की पावर के साथ 103 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से पंच सीएनजी को पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें प्योर, एडवेंचर, एडवेंचर रिधम, एकोम्प्लिशड, एकोम्प्लिशड डैजल एस हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 7.10 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.68 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed