फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tata nexon facelift interior pictures leak on social media, seats steering rear wiper

Tata Nexon Facelift: टाटा की नेक्सन फेसलिफ्ट की जानकारी हुई लीक, नए मॉडल में होंगे ये बड़े बदलाव

Tue, 11 Apr 2023 02:20 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 11 Apr 2023 02:20 PM IST
सार

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही बाजार में लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है। इसमें क्या बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata nexon facelift interior pictures leak on social media, seats steering rear wiper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से नेक्सन के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इसके साथ ही कंपनी नई नेक्सन का टेस्ट भी कर रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई नेक्सन में क्या बदलाव किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


लीक हुई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह टाटा की नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है। इसमें एसयूवी के इंटीरियर की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होंगे बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी की ओर से इंटीरियर में कई बदलाव किए जा सकते हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के स्टेयरिंग में भी बदलाव को अच्छे से देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पर्पल कलर की सीट्स के साथ ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। एसयूवी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। जो एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटिड सीट्स, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा


एक्सटीरियर में भी होंगे बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नेक्सन में ज्यादा चौड़ी लाइट्स, दो हिस्सों में अपर ग्रिल, एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट्स मिल सकती हैं। साथ ही इसमें रेंज रोवर एसयूवी की तरह रियर वाइपर को भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

इंजन में भी होगा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। नई नेक्सन में कंपनी की ओर से ADAS जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नेक्सन को इस साल के फेस्टिव सीजन की शुरूआत से पहले अगस्त-सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले नई नेक्सन की कीमत में भी 20 से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed