फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter Sales: ओला की अप्रैल में हुई शानदार बिक्री, 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की हुई बिक्री

Wed, 03 May 2023 12:19 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 03 May 2023 12:19 PM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स ने अप्रैल महीने में भी लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा हुआ है। अप्रैल 2023 के दौरान कंपनी ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola clocks in sales of over 30 thousand units in april 2023, wrested 40 percent of the ev scooter market
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी के लिए नए वित्त वर्ष का पहला महीना काफी शानदार रहा। हम इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान देशभर में कितनी यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि कंपनी के स्कूटर्स की क्या कीमत है।

कितनी हुई बिक्री

ola clocks in sales of over 30 thousand units in april 2023, wrested 40 percent of the ev scooter market
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स की अप्रैल 2023 के दौरान भी काफी बेहतर बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महीने में कंपनी ने 30 हजार यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री का 40 फीसदी बाजार अपने पास रखा है। साथ ही लगातार आठवें महीने कंपनी की पोजिशन नंबर एक पर कायम रही है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

अधिकारियों ने क्या कहा

ola clocks in sales of over 30 thousand units in april 2023, wrested 40 percent of the ev scooter market
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला इलेक्ट्रिक के सीएमओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि ओला एसवन, एसवन प्रो और एसवन एयर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी की ओर से करीब दो साल पहले पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया था। इस बीच कंपनी ऑफलाइन नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहा है और इसी क्रम में कंपनी ने देश के कई शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले हैं और जल्द ही इनकी संख्या बढ़कर 500 तक हो जाएगी, जिसे हम दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम डिमांड को पूरा करने के साथ ही अपने डायरेक्ट टू कस्टमर नेटवर्क को भी बढ़ाएंगे। कंपनी हायपरचार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ा रही है। जिससे ग्राहकों को अपने स्कूटर चार्ज करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टफोलियो बढ़ाने पर है फोकस

ola clocks in sales of over 30 thousand units in april 2023, wrested 40 percent of the ev scooter market
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी का फोकस अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने पर है। साल की शुरूआत में ही कंपनी की ओर से जानकारी दी गई थी कि आने वाले समय में कंपनी अपनी बाइक्स को भी भारतीय बाजार में लाएगी। इसके साथ ही कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारियां भी की जा रही हैं। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन स्कूटर हैं। इनमें एसवन एयर, एसवन और एसवन प्रो शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed