फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   SUV Sales in India 2024 Sales Figures of SUV in India SUV Cars in India

SUV Sales: क्या 'असली एसयूवी' भारतीय उपभोक्ताओं के बीच है नया क्रेज? आंकड़े दे रहे गवाही

Thu, 25 Apr 2024 09:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 09:15 PM IST
सार

भारतीय उपभोक्ताओं के बीच स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट एक पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है। जिसने पिछले कुछ वर्षों में लगातार लोकप्रियता हासिल की है।SIAM के मुताबिक, वित्त वर्ष 24 में, इन वाहनों की बिक्री में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में देखी गई 25 प्रतिशत की विकास दर से ज्यादा है। 

विज्ञापन
SUV Sales in India 2024 Sales Figures of SUV in India SUV Cars in India
SUV Car - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय उपभोक्ताओं के बीच स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट एक पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है। जिसने पिछले कुछ वर्षों में लगातार लोकप्रियता हासिल की है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत में कुल यात्री वाहन बिक्री में लगभग 51 प्रतिशत हिस्सा SUV का था। यही रुझान सेकंड हैंड कार बाजार में भी देखने को मिलता है। जहां उसी अवधि में SUV की साल-दर-साल बिक्री में 40 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

SUV सेगमेंट के भीतर सबसे दिलचस्प घटनाक्रमों में से एक बड़ी यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) की बिक्री में बढ़ोती है। जिसमें SUV और MPV शामिल हैं, जो सरकार के 'रियल एसयूवी' के मानदंडों को पूरा करते हैं। SIAM द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 24 में, इन वाहनों की बिक्री में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में देखी गई 25 प्रतिशत की विकास दर से ज्यादा है। भारत में, किसी गाड़ी को तब SUV माना जाता है अगर उसकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा है, इंजन क्षमता 1,500 सीसी या उससे ज्यादा है, और बिना लदे हुए इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी या उससे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कॉम्पैक्ट SUV मॉडल अपने बड़े बाजार हिस्से के कारण कुल यात्री वाहन बाजार में विकास के प्राथमिक कारण बने हुए हैं। बड़े UV तेजी से अपनी पकड़ बना रहे हैं। बड़ी गाड़ियों की ओर यह बदलाव महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हुआ है।
विज्ञापन

XUV700 और स्कॉर्पियो-एन जैसे मॉडलों की सफलता से प्रेरित होकर, महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी बड़े UV सेगमेंट (UV2) में वित्त वर्ष 21 में 28 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 45 प्रतिशत हो गई। इसी तरह, टोयोटा ने बिक्री में उल्लेखनीय तेजी देखी। जिसमें इनोवा क्रिस्टा और हाईक्रॉस मॉडलों ने UV3 सेगमेंट में बढ़ोतरी को बढ़ावा दिया। जिससे वित्त वर्ष 24 में वाहन निर्माता की बिक्री में साल-दर-साल 77 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, जो 100,293 वाहनों पर पहुंच गई।

SIAM के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाले और कम से कम 1.5 लीटर के इंजन डिस्प्लेसमेंट के साथ 4.4 मीटर से ज्यादा बड़े UV मॉडल की बिक्री में वित्त वर्ष 24 में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। महिंद्रा XUV700, टाटा सफारी, किया कैरेंस और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जैसे मॉडलों की सामूहिक बिक्री पिछले वर्ष के 412,000 यूनिट से बढ़कर 525,000 यूनिट हो गई। यह विकास दर वित्त वर्ष 21 के बाद से देखी गई सबसे तेज है।

इसके उलट, कॉम्पैक्ट UV, जो UV बिक्री का ज्यादातर हिस्सा हासिल की है। और जिनमें मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, पंच, ह्यूंदै वेन्यू और क्रेटा जैसे मॉडल शामिल हैं। उनकी बिक्री उसी अवधि में 10 लाख यूनिट्स से बढ़कर 1.25 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई। यह रुझान भारतीय बाजार में बड़े, ज्यादा फीचर्स से लैस वाहनों के प्रति उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed