मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेक रिपब्लिक की कार निर्माता स्कोडा की कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी भारत में ऑफर की जाने वाली अपनी किन कारों में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को लाने की तैयारी कर रही है।
कारें होंगी सुरक्षित
2 of 6
स्कोडा कुशाक
- फोटो : skoda india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी कारों को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को जोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
किनमें मिलेंगे फीचर्स
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : skoda india
कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में सेडान सेगमेंट में स्लाविया, कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर कुशाक, लग्जरी सेडान के तौर पर सुपर्ब और एसयूवी सेगमेंट में कोडियाक को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सभी कारों और एसयूवी में सेफ्टी के फीचर्स को जोड़ते हुए ADAS को ऑफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कौन से फीचर्स जुड़ेंगे
4 of 6
स्कोडा स्लाविया और स्कोडा कुशक
- फोटो : skoda auto
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर में कई फीचर जोड़े जा सकते हैं। इन फीचर्स में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, एडेप्टिव लेन असिस्ट और फॉर्वर्ड-रिवर्स कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग को जोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
मौजूदा कारों में कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
5 of 6
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
स्कोडा की कारों में मौजूदा समय में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इनमें एबीएस, ईबीडी, ईएससी, टीसीएस, रोलओवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, टीपीएमएस, एंटी स्लिप रेग्युलेशन, ब्रेक प्री-फिल, ड्राइवर फटीग अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान