लंबे समय में भारतीयों को बुलेट चलाना पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में दमदार इंजन के साथ स्क्रैम्बलर 650 को पेश कर सकती है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल पर काफी काम किया है। जिसके बाद इसका लुक, इंजन बेहतर हो गए हैं।
डिजाइन है बेहतरीन
2 of 5
रॉयल एनफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से स्क्रैम्बलर 650 को भारत में पेश किया जाएगा। इस मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मोटरसाइकिल में टियरड्रॉप डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इसके लुक पर कंपनी ने काफी मेहनत की है। जिसका नतीजा है कि मोटरसाइकिल का लुक और डिजाइन काफी बेहतरीन लग रहा है।
कैसा होगा इंजन
3 of 5
रॉयल एनफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
नाम के मुताबिक ही मोटरसाइकिल का इंजन 650 सीसी का होगा। ये 648 सीसी पैरलल ट्विन इंजन होगा। इस इंजन को कंपनी इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी जैसी मोटरसाइकिल में भी देती है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 47 बीएचपी और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
ये भी पढ़ें - Best Tyre For Car: कितनी तरह के होते हैं टायर, जानें कैसा टायर रहेगा आपकी कार के लिए बेस्ट
कैसे होंगे फीचर्स
4 of 5
रॉयल एनफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं। इसके अलावा ड्यूल चैनल एबीएस, यूएसडी फोर्क्स, ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राउंड लाइट्स, सिंगल पीस सैडल जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
कब होगी लॉन्च
5 of 5
रॉयल एनफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल को अगले साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इसके लिए आधिकारिक एलान नहीं किया है।
ये भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी