चेन्नई आधारित दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में 650 सीसी का दो बाइक्स को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको दोनों बाइक्स की कीमत और खूबियों की जानकारी दे रहे हैं।
Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने 650 सीसी सेगमेंट में लॉन्च कीं दो बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स
रॉयल एनफील्ड की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में दो बाइक्स को लॉन्च किया गया है। इन बाइक्स को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है और इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्च हुई बाइक्स
रॉयल एनफील्ड की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के 2023 वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इन दोनों बाइक्स में नई पेंट स्कीम, अलॉय और टायर के साथ कई बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कैसी है नई इंटरसेप्टर 650
नई इंटरसेप्टर 650 में कंपनी की ओर से चार नए शानदार कलर्स को दिया गया है। जिसमें दो ब्लैक-आउट वैरिएंट, ब्लैक रे और बार्सिलोना ब्लू शामिल हैं। इसके साथ ही इसके सॉलिड कलरवे सीरीज़ में नया कस्टम डुअल कलर ब्लैक पर्ल और कैली ग्रीन को शामिल किया गया है। नए कलर्स के विकल्प मौजूदा सनसेट स्ट्रिप और कैन्यन रेड के साथ शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कैसी है कॉन्टिनेंटल जीटी 650
कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के लिए कंपनी ने दो नए ब्लैक आउट वर्जन पेश किए हैं। इनमें स्लिपस्ट्रीम ब्लू और एपेक्स ग्रे शामिल हैं। इन्हें मिस्टर क्लीन, डक्स डीलक्स, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और रॉकर रेड के साथ पेश किया जाएगा। बाइक में पहले से बेहतर सीट, नया स्विचगियर, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और नए एलईडी हेडलैंप को दिया गया है।
इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी पर नए ब्लैक आउट वेरिएंट में ब्लैक-आउट इंजन और एग्जॉस्ट पार्ट्स होंगे। जिससे बाइक्स और बेहतर दिखाई देंगी। इसके साथ ही इनमें कास्ट अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर को भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
कंपनी को है भरोसा
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान