फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Shine100: होंडा शाइन 100 के साथ मुकाबले में हैं ये बाइक्स, जानें किसे खरीदना होगी समझदारी

Thu, 16 Mar 2023 01:25 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 16 Mar 2023 01:25 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर की ओर से 15 मार्च को 100 सीसी सेगमेंट में शाइन को लॉन्च किया गया है। कंपनी की इस बाइक का मुकाबला किन बाइक्स से होगा और किसे खरीदने में फायदा होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hero splender bajaj platina bikes are in competition with honda shine 100, know price engine details
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल की ओर से 15 मार्च को भारतीय बाजार में नई 100 सीसी बाइक शाइन को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाजार में इस सेगमेंट में और कौन सी बाइक्स मिलती हैं और इनमें से किसे खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा।

लॉन्च हुई शाइन 100 बाइक

hero splender bajaj platina bikes are in competition with honda shine 100, know price engine details
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

होंडा की ओर से शाइन 100 को कम्यूटर सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ओर से पेश की गई सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। कंपनी ने इसे 64900 रुपये की शुरूआती मुंबई की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया है। फिलहाल यह कीमत इंट्रोडक्ट्री है और बाद में इसकी कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाइन 100 में कंपनी ने नया 99.7 सीसी का इंजन दिया है जिससे बाइक को 7.6 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक को चार गियर ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह एवरेज में भी काफी बेहतरीन बाइक है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

हीरो स्प्लेंडर प्लस

hero splender bajaj platina bikes are in competition with honda shine 100, know price engine details
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

हीरो की ओर से इस सेगमेंट में स्प्लेंडर प्लस को ऑफर किया जाता है। यह बाइक सालों से भारतीयों की पसंदीदा बाइक रही है और हर महीने इस सेगमेंट में इस बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इसमें कंपनी की ओर से 97.2 सीसी का एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है जिससे बाइक को 5.9 किलोवॉट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक की मुंबई में एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 72420 रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज प्लेटिना

hero splender bajaj platina bikes are in competition with honda shine 100, know price engine details
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

बजाज की ओर से भी इस सेगमेंट में प्लेटिना बाइक को पेश किया जाता है। कंपनी की इस बाइक में एलईडी डीआरएल के साथ ही 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक डीटीएसआई इंजन दिया जाता है। इस इंजन से बाइक को 7.9 पीएस और 8.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें चार गियर का ट्रांसमिशन दिया जाता है। बाइक की मुंबई में एक्स शोरुम कीमत 67475 रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

कीमत में कितना है फर्क

hero splender bajaj platina bikes are in competition with honda shine 100, know price engine details
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
तीनों बाइक्स की कीमत की बात करें तो होंडा शाइन 100 की मुंबई में एक्स शोरुम कीमत 64900 रुपये रखी गई है। हीरो स्प्लेंडर के सबसे सस्ते वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 72420 है और बजाज की प्लेटिना को 67475 रुपये में खरीदा जा सकता है। कीमतों के मुताबिक होंडा की शाइन सबसे सस्ती बाइक के तौर पर मिलती है। बजाज के मुकाबले इसकी कीमत 2575 रुपये और स्प्लेंडर के सबसे सस्ते वैरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत 7520 रुपये कम है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed