फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Range Rover Velar Autobiography Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications

Range Rover Velar Autobiography: नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफ लग्जरी SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत -फीचर्स

Thu, 17 Jul 2025 03:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 03:43 PM IST
सार

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने भारत में अपनी Range Rover Velar (रेंज रोवर वेलार) का नया Autobiography (ऑटोबायोग्राफी) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट Velar लाइनअप को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के मकसद से लाया गया है।

विज्ञापन
Range Rover Velar Autobiography Luxury SUV Launched in India Know Price Features Specifications
Range Rover Velar Autobiography - फोटो : JLR

विस्तार

Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने भारत में अपनी Range Rover Velar (रेंज रोवर वेलार) का नया Autobiography (ऑटोबायोग्राफी) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट Velar लाइनअप को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के मकसद से लाया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 90 लाख रुपये रखी गई है, जो इसके Dynamic SE (डायनामिक एसई) वेरिएंट से करीब 5 लाख रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 310: नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स
विज्ञापन

Range Rover Velar Autobiography: इंजन और परफॉर्मेंस
रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है - P250 पेट्रोल और D200 डीजल। पेट्रोल वर्जन में 247 बीएचपी की पावर और 365 Nm का टॉर्क मिलता है। जबकि डीजल वेरिएंट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। और यह 201 बीएचपी पावर के साथ 430 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें - Driving Licence: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी, जानें पूरा तरीका
विज्ञापन

Range Rover Velar Autobiography: क्या है नया
ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट में कई शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इस एसयूवी को और भी लग्जरी बनाते हैं। इसमें स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ, विंडसर लेदर अपहोल्स्ट्री, स्वेडक्लॉथ हेडलाइनिंग और मेरिडियन का थ्री-डी सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 20-वे मैसेज फंक्शन वाले इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पावर-रीक्लाइन रियर सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास
विज्ञापन

Range Rover Velar Autobiography: लुक और डिजाइन
रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट में भी वो क्लासिक फ्लोटिंग रूफ, फ्लश डोर हैंडल्स और सिग्नेचर DRL के साथ पिक्सेल LED हेडलाइट्स देखने को मिलती हैं। एसयूवी में 20-इंच के सैटिन डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनपर बर्निश्ड कॉपर की खूबसूरत फिनिशिंग है। इसके साथ ही ब्लैक कलर की कंट्रास्ट रूफ इसकी स्टाइलिंग को पूरा करती है।

यह भी पढ़ें - Electric Car: FY28 तक भारत में 7% पार कर सकती है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, रिपोर्ट में दावा

Range Rover Velar Autobiography: टेक्नोलॉजी में भी भरपूर एडवांसमेंट
टेक्नोलॉजी के मामले में भी वेलार ऑटोबायोग्राफी शानदार है। इसमें 3D सराउंड कैमरा, टेरेन रेस्पॉन्स 2, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, वेड सेंसिंग और एडैप्टिव डायनामिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो हर तरह के रास्ते पर आराम और कंट्रोल दोनों सुनिश्चित करते हैं।

यह भी पढ़ें - Ola Electric: भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह

Range Rover Velar Autobiography: किससे होगा मुकाबला
रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी का सीधा मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLE, BMW X5, वोल्वो XC90 और ऑडी Q7 जैसी लग्जरी एसयूवी कारों से रहेगा। हालांकि शानदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह एसयूवी इस सेगमेंट में अपनी खास जगह बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

 

Range Rover Velar Autobiography: कंपनी की उम्मीदें
लॉन्च के बारे में बात करते हुए रेंज रोवर के ग्लोबल प्रोडक्ट एंड सर्विसेज डायरेक्टर रयान मिलर ने कहा, "रेंज रोवर वेलार हमारे ब्रांड का अहम हिस्सा है और भारत में हमारी ग्रोथ में इसका बड़ा योगदान रहा है। वेलार में वो डीएनए है जो भावनाओं से जुड़ता है और इसकी अपनी एक पहचान है। अब जब हम वेलान में ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट पेश कर रहे हैं, तो यह लग्जरी और परिष्कार का असली उदाहरण है। इसमें दी गई प्रीमियम फीचर्स इसे चलते-फिरते सैंक्चुअरी यानी एक शांति से भरी जगह बना देते हैं।"

यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed