{"_id":"6877a48420d103c8550b6621","slug":"how-to-download-driving-licence-online-know-step-by-step-process-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Driving Licence: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी, जानें पूरा तरीका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driving Licence: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी, जानें पूरा तरीका
Wed, 16 Jul 2025 06:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:39 PM IST
सार
ड्राइविंग लाइसेंस भारत में सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए एक जरूरी कानूनी दस्तावेज है। अब सरकार ने इसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी दे दी है।
विज्ञापन
Driving Licence
- फोटो : Freepik
विस्तार
ड्राइविंग लाइसेंस भारत में सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए एक जरूरी कानूनी दस्तावेज है। मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के मुताबिक, बिना वैध लाइसेंस के कोई भी टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर या कमर्शियल व्हीकल चलाना कानूनन गलत है। पहले जहां इसे हासिल करने के लिए आरटीओ (RTO) से फिजिकल कार्ड लेना पड़ता था। वहीं, अब सरकार ने इसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी दे दी है। यह सॉफ्ट कॉपी भी कानूनी तौर पर वैध है, जिससे अब हर बार फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं रह गई है।
यह भी पढ़ें - Electric Car: FY28 तक भारत में 7% पार कर सकती है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Electric Car: FY28 तक भारत में 7% पार कर सकती है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
कैसे डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इसके लिए परिवहन पोर्टल (Parivahan Portal) पर ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिससे आप अपना लाइसेंस PDF (पीडीएफ) फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। यह सेवा देश के 30 से ज्यादा राज्यों में उपलब्ध है। यहां जानिए पूरा तरीका -
यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "ऑनलाइन सर्विस" टैब पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन में से "ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सर्विस" चुनें।
- अगली स्क्रीन पर अपने राज्य का चयन करें।
- "प्रिंट ड्राइविंग लाइलेंस" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- डिटेल्स भरने के बाद "जमा करें" पर क्लिक करें।
- फिर "प्रिंट" के ऑप्शन पर जाकर PDF को डाउनलोड करें या प्रिंट निकालें।
यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास
विज्ञापन
लर्निंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी कैसे डाउनलोड करें
अगर आपके पास लर्निंग लाइसेंस है, तो उसका डाउनलोड करने का तरीका भी लगभग वही है -
यह भी पढ़ें - HM: हिंदुस्तान मोटर्स का दावा- पश्चिम बंगाल सरकार ने गैरकानूनी तरीके से प्लांट पर किया कब्जा, राज्य ने कहा- खाली जमीन वापस ली
यह भी पढ़ें - Ola Electric: भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह
अगर आपके पास लर्निंग लाइसेंस है, तो उसका डाउनलोड करने का तरीका भी लगभग वही है -
- परिवहन पोर्टल पर जाएं और अपने राज्य को चुनें।
- "प्रिंट ड्राइविंग लाइसेंस" पर क्लिक करें।
- लर्निंग लाइसेंस के एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- "प्रिंट" पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें या जरूरत हो तो उसका प्रिंट आउट ले लें।
यह भी पढ़ें - HM: हिंदुस्तान मोटर्स का दावा- पश्चिम बंगाल सरकार ने गैरकानूनी तरीके से प्लांट पर किया कब्जा, राज्य ने कहा- खाली जमीन वापस ली
यह भी पढ़ें - Ola Electric: भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह
डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस के फायदे
डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस रखने से आपको हर बार फिजिकल कॉपी ले जाने की झंझट नहीं होती। इसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन में स्टोर कर सकते हैं। अगर आपका असली लाइसेंस खो जाए या खराब हो जाए तो डिजिटल कॉपी एक डुप्लीकेट के तौर पर काम करती है।
इस ऑनलाइन सुविधा के साथ अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस रखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - High Court: सिक्किम हाईकोर्ट का आदेश- हादसे में मारे गए मजदूर के परिवार को मुआवजा दे बीमा कंपनी