फेस्टिव सीजन के खत्म होते ही कार कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। अगर आपने भी अक्तूबर महीने में कार बुक करवाई है, तो इस खबर को जरूर देखें। इस खबर में हम आपको कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनकी कीमतें नवंबर महीने में बढ़ा दी गई हैं।
टाटा ने भी दिया झटका
2 of 6
टाटा मोटर्स ने बढ़ाई कीमत
- फोटो : tata motors
भारत की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक टाटा की ओर से शनिवार को जानकारी दी गई कि कंपनी अपनी कारों की कीमतों में सात नवंबर से बढ़ोतरी करने जा रही है। कीमतों में औसत बढ़ोतरी 0.9 प्रतिशत तक होगी।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
किन कारों की कीमतों में बढ़ोतरी
3 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इनमें टियागो, पंच, अल्ट्रोज, टिगोर, नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी कारें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
टाटा के अलावा और किसने बढ़ाई कीमत
4 of 6
स्कोडा कुशाक
- फोटो : skoda india
टाटा के अलावा स्कोडा की ओर से भी हाल में ही मिड साइज एसयूवी कुशाक की कीमत बढ़ाई गई हैं। स्कोडा की ओर से कुशाक की कीमतों में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद कुशाक के बेस वैरिएंट एक्टिव 1.0 एमटी की एक्स शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये हो गई है। दाम में बढ़ोतरी से पहले छह एयरबैग के साथ आने वाले इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये थी।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
किया भी बढ़ा चुकी है कैरेंस की कीमत
5 of 6
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया की ओर से भी सात सीटर एमपीवी की कीमतों में नवंबर में बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी ने इसके दामों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कैरेंस के सभी वैरिएंट्स के दाम कंपनी की ओर से बढ़ा दिए गए हैं। 1.5 लीटर एनए पेट्रोल प्रेस्टीज वैरिएंट की कीमत 50 हजार रुपये बढ़ाई गई है। 1.5 लीटर एनए पेट्रोल प्रीमियम वैरिएंट की कीमतों में 40 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल लग्जरी वैरिएंट को 15 हजार रुपये महंगा कर दिया गया है। 1.5 लीटर डीजल लग्जरी की कीमतों में 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इनके अलावा कैरेंस डीजल के सभी वैरिएंट्स पर 30 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। प्रेस्टीज प्लस डीसीटी, लग्जरी प्लस 6एस, लग्जरी प्लस 7 एस, लग्जरी प्लस 6एस डीसीटी, लग्जरी प्लस 7एस डीसीटी और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल की कीमतों में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सबसे कम कीमत प्रीमियम, प्रेस्टीज, और प्रेस्टीज प्लस वैरिएंट में की गई है। इन सभी वैरिएंट्स की कीमत में दस हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च