{"_id":"637a0335261f8866ad741adf","slug":"police-will-issue-challan-for-this-act-in-cars-with-sunroof-security-is-also-at-risk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car With Sunroof: सनरूफ वाली कारों में की यह हरकत तो चालान काटेगी पुलिस, सुरक्षा को भी होता है खतरा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car With Sunroof: सनरूफ वाली कारों में की यह हरकत तो चालान काटेगी पुलिस, सुरक्षा को भी होता है खतरा
कारों में जिस तरह से फीचर्स को बढ़ाया जा रहा है। वैसे ही फीचर्स के कारण सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से अब सनरूफ वाली कार में ऐसी हरकत करने पर चालान भी काटा जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के अलावा भी कार में इस तरह की हरकत करना कैसे खतरनाक साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।
सनरूफ वाली कारों में लोग करते हैं ये हरकत
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कई कारों में सनरूफ का विकल्प दिया जा रहा है। ग्राहकों को भी कार में मिलने वाला यह फीचर काफी लुभाता है। कार से सफर के दौरान कई बार लोगों को सनरूफ से बाहर निकलते भी देखा गया है। ऐसी हरकत देश में कई जगहों पर देखने को मिल जाती है।
चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कई मामलों में तो बेहद गंभीर चोट भी लग जाती है। चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलने के दौरान कोई तार आ जाए या फिर कोई अन्य चीज आ जाए तो आप या आपके किसी खास को चोट लगने का खतरा बन जाता है। कई मामलों में यह चोट गंभीर भी हो सकती है। इसलिए कभी-भी चलती कार में सनरूफ खोलकर बाहर नहीं निकलना चाहिए।
लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने के कारण पुलिस भी सतर्क हो गई है। ज्यादातर राज्यों में ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की ओर से भी कड़ी कार्रवाई की जाती है। अगर कोई भी व्यक्ति चलती कार में सनरूफ खोलकर बाहर निकलता हुआ पाया जाता है, पुलिस की ओर से तुरंत कार को रोका जाता है और चालान काटा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ राज्यों में ऐसा करने पर एक हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है।
कई बार लोग ऐसा करने की वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर देते हैं। पुलिस के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं। जिसके बाद वाहन की पहचान करने के बाद ऑनलाइन चालान भी भेजा जा सकता है। पुलिस की ओर से ऐसा सिर्फ इसलिए किया जाता है जिससे आप और आपके परिवार या दोस्त सुरक्षित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।