फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी आकर्षक दाम में सामान मिल रहा है। ऐसे ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर कार के लिए सामान काफी कम दाम में मिल रहा है। अमेजन पर ऑफर दस दिनों तक है तो फ्लिपकार्ट पर सेल 30 सितंबर तक चल रही है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं जो आप सेल के दौरान खरीद सकते हैं।
कार ट्रैश बिन
2 of 7
कार ट्रैश बिन
- फोटो : Amazon
कार में सफाई रखने के लिए ये छोटी सी चीज काफी काम आती है। ट्रैश बिन एक ऐसी एक्सेसरी है जो सफर के दौरान आपकी कार को गंदा होने से बचाती है। साइज में छोटा होने के कारण आप इसे कार के कप होल्डर, दरवाजों में बोतल की जगह या कहीं भी छोटी सी जगह में इसे फिट कर सकते हैं। ऑनलाइन सेल में इसे करीब 200 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
सनवाइजर टिशू बॉक्स
3 of 7
सनवाइजर टिशू बॉक्स
- फोटो : amazon
कार में सनवाइजर पर टिशू बॉक्स रखा जा सकता है। ऑनलाइन सेल में आसानी से इसे भी 300 रुपये की कीमत के आस-पास खरीदा जा सकता है। कार के सनवाइजर पर आसानी से इसे क्लिप के जरिए टांगा जा सकता है और इसे रिफिल करना भी काफी आसान है।
ये भी पढ़ें- Car Export In August: भारत ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रहीं मेड इन इंडिया कारें, मारुति है नंबर-1
डस्ट क्लीनिंग जेल
4 of 7
डस्ट क्लीनिंग जेल
- फोटो : amazon
कार के एसी वेंट में कई बार मिट्टी जम जाती है जिससे एसी चलाते समय कम हवा आती है। अगर आपकी कार में भी इस तरह से मिट्टी जम गई है तो आप सेल में सिर्फ 150 रुपये के आस-पास खर्च कर अपनी कार के एसी वेंट्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इस तरह की जेल का काम होता है कि वो छोटी जगह पर गहराई से आसानी से सफाई कर सकती है। इसका इस्तेमाल एसी वेंट को साफ करने के साथ ही डैशबोर्ड, गियर कवर, डोर लॉक हैंडल, कप होल्डर, सीट्स के बीच में सफाई करने के लिए कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Nitrogen Vs Normal Air: सामान्य हवा की जगह टायर में क्यों भरवानी चाहिए नाइट्रोजन, जानें क्या होते हैं फायदे
ग्लास क्लीन टैबलेट
5 of 7
ग्लास क्लीन टैबलेट
- फोटो : amazon
ऑनलाइन बाजार में कार के शीशे और विंडशील्ड को साफ करने के लिए ग्लास क्लीन टैबलेट को खरीदा जा सकता है। सिर्फ 200 रुपये में आपको ग्लास क्लीन टैबलेट मिल जाएंगी जिसे पानी में घोलने के बाद बोनट के अंदर पानी के टैंक में डाला जा सकता है और वाइपर के साथ जब पानी शीशे पर आएगा तो उसके अंदर इस टैबलेट का घोल भी होगा जिससे शीशा अच्छे से साफ हो जाएगा।