फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ola electric car design leaked via patent images, will challenge tesla and other costly electric cars

Ola Electric Car: ओला इलेक्ट्रिक की पहली कार की मिली झलक, डिजाइन में देगी टेस्ला को चुनौती

Fri, 16 Jun 2023 10:54 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 16 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही इलेक्ट्रिक कार को भी लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कार का डिजाइन कैसा होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola electric car design leaked via patent images, will challenge tesla and other costly electric cars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेटेंट की फोटो से लीक हो गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार का डिजाइन कैसा हो सकता है और इसमें किस तरह के फीचर्स को कंपनी की ओर से दिया जा सकता है।

विज्ञापन


ओला लाएगी कार
इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए अब ओला की तैयारी इलेक्ट्रिक कार लाने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला की कार का डिजाइन लीक हो गया है। कार के पेटेंट इमेज से इसकी जानकारी सामने आई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा है डिजाइन
मीडिया रिपोर्ट्स में जिस कार की फोटो को ओला की कार बताया जा रहा है। वह देखने में टेस्ला और किआ की इलेक्ट्रिक कारों की तरह दिखाई दे रही है। कार के बॉडी पैनल्स को गोलाई में रखा गया है और यह देखने में काफी सॉफ्ट नजर आ रहे हैं। साथ में इसकी हेडलाइट्स काफी पतली रखी गई हैं। इसे देखने में लुक एसयूवी की तरह दिखाई देता है। हालांकि यह कॉन्सेप्ट मॉडल की फोटो हो सकती हैं, जो प्रोडक्शन में आने तक बदल भी सकता है।


यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

क्या होगा खास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला की इलेक्ट्रिक कार को 500 किलोमीटर की रेंज के साथ लाया जा सकता है। इसमें 70 से 80 Kwh की बैटरी दी जा सकती है और इसमें इतनी दमदार मोटर दी जा सकती है, जिससे इसे जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ चार से पांच सेकेंड का ही समय लगे। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

कब आएगी कार
ओला की ओर से फिलहाल इस फोटो और अन्य जानकारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को 2024 तक लाया जा सकता है। साथ ही इसकी कीमत भी अन्य लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले काफी कम रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed