भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। कई पुरानी और नई कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को भी काफी फायदा हो रहा है क्योंकि उन्हें किसी एक कंपनी के उत्पाद की जगह कई विकल्प मिल रहे हैं। इसी क्रम में एक और कंपनी भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी कर रही है। हम इस खबर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी दे रहे हैं।
कौन कर रहा तैयारी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में एसयूवी बनाने वाली टॉप कंपनी महिंद्रा जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी प्यूजो के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर प्यूजो किसबी को भारतीय सड़कों पर टेस्ट भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कैसे होंगे फीचर्स
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से पेश किए जाने वाले पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में एथर 450 एक्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह स्कूटर ट्यूबलर स्टील चेसिस के साथ मिलता है। इसी के साथ बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और हाइड्रोलिक रियर शॉक एर्ब्जाबर का उपयोग किया गया है। इसमें 14 इंच के टायर भी दिए जा सकते हैं और ब्रेक के मामले में भी ये काफी अच्छा होगा। उम्मीद है कि इसमें आगे की ओर डिस्क्र और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
कैसी होगी बैटरी
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
डिजाइन और बॉडी के मामले में इस स्कूटर को एथर जैसा रखा जा सकता है। लेकिन बैटरी के मामले में ये बाउंस इनफिनिटी जैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 1.6 kWh 48V की लिथियम ऑयन बैटरी का उपयोग हो सकता है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद ये स्कूटर करीब 80 से 100 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
कंपनी की ओर से नहीं आई कोई जानकारी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ही प्यूजो ब्रॉन्ड के तहत महिंद्रा की ओर से इस स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट