{"_id":"6358f61232be454c0c0394e8","slug":"now-mahindra-is-preparing-to-bring-electric-scooter-hero-ather-tvs-bounce-will-get-a-challenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New EV: यह कंपनी कर रही इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी, हीरो एथर टीवीएस जैसी कंपनियों को मिलेगी चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New EV: यह कंपनी कर रही इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी, हीरो एथर टीवीएस जैसी कंपनियों को मिलेगी चुनौती
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:43 PM IST
सार
देश में लगातार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में एक और कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर के आने से किसे मिलेगी चुनौती आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। कई पुरानी और नई कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को भी काफी फायदा हो रहा है क्योंकि उन्हें किसी एक कंपनी के उत्पाद की जगह कई विकल्प मिल रहे हैं। इसी क्रम में एक और कंपनी भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी कर रही है। हम इस खबर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी दे रहे हैं।
कौन कर रहा तैयारी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में एसयूवी बनाने वाली टॉप कंपनी महिंद्रा जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी प्यूजो के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर प्यूजो किसबी को भारतीय सड़कों पर टेस्ट भी किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से पेश किए जाने वाले पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में एथर 450 एक्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह स्कूटर ट्यूबलर स्टील चेसिस के साथ मिलता है। इसी के साथ बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और हाइड्रोलिक रियर शॉक एर्ब्जाबर का उपयोग किया गया है। इसमें 14 इंच के टायर भी दिए जा सकते हैं और ब्रेक के मामले में भी ये काफी अच्छा होगा। उम्मीद है कि इसमें आगे की ओर डिस्क्र और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक मिलेंगे।
डिजाइन और बॉडी के मामले में इस स्कूटर को एथर जैसा रखा जा सकता है। लेकिन बैटरी के मामले में ये बाउंस इनफिनिटी जैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 1.6 kWh 48V की लिथियम ऑयन बैटरी का उपयोग हो सकता है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद ये स्कूटर करीब 80 से 100 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ही प्यूजो ब्रॉन्ड के तहत महिंद्रा की ओर से इस स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।