{"_id":"6777ed3f7d57d641f9005891","slug":"normal-vs-power-petrol-which-is-best-for-your-vehicle-during-winter-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Petrol: नॉर्मल और पावर पेट्रोल में से कौन है बेहतर, सर्दियों में किसमें मिलेगा बढ़िया माइलेज? जानिए","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Petrol: नॉर्मल और पावर पेट्रोल में से कौन है बेहतर, सर्दियों में किसमें मिलेगा बढ़िया माइलेज? जानिए
Fri, 03 Jan 2025 07:29 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:29 PM IST
सार
Power Vs Normal Petrol: नॉर्मल और पावर पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके ऑक्टेन लेवल में होता है। पावर पेट्रोल में ऑक्टेन का लेवल ज्यादा होता है जो इंजन-नौकिंग और डेटोनेटिंग को कम करता है।
विज्ञापन
petrol diesel
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
जब भी आप पेट्रोल पंप पर जाते हैं तो आपको अलग-अलग फ्यूल के ऑप्शन मिलते हैं। आमतौर पर पेट्रोल पंप पर आपको नॉर्मल और पावर पेट्रोल का विकल्प मिलता है। दोनों तरह के फ्यूल की कीमत अलग होती है और क्वालिटी में भी डिफरेंस होता है। अगर बात करें कि सर्दियों में आपकी गाड़ी के लिए कौन सा पेट्रोल बेहतर है, तो इस मौसम में आपकी गाड़ी के लिए पावर पेट्रोल ज्यादा फायदेमंद होगा। इससे कार की माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर होती है. आखिर रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले पावर पेट्रोल क्यों बेहतर होता है, ये हम आपको नीचे डिटेल में समझा रहे हैं।
विज्ञापन
Petrol Pump
- फोटो : AdobeStock
नॉर्मल पेट्रोल और पावर पेट्रोल में अंतर
नॉर्मल और पावर पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके ऑक्टेन लेवल में होता है। अब आप पुछेंगे कि ऑक्टेन लेवल क्या है? तो बता दें कि ऑक्टेन लेवल ईंधन की वह गुणवत्ता है जो इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। पावर पेट्रोल में ऑक्टेन का लेवल ज्यादा होता है जो इंजन-नौकिंग और डेटोनेटिंग को कम करता है। इसका मतलब है कि पावर पेट्रोल इंजन को उसकी पूरी क्षमता से काम करने में मदद करता है।

Petrol Pumps
- फोटो : FREEPIK
नॉर्मल पेट्रोल में ऑक्टेन लेवल 87 तक होता है। जबकि पावर पेट्रोल में इसका लेवल 91 से 94 के बीच होता है। पावर पेट्रोल में अधिक ऑक्टेन होने के कारण यह इन समस्याओं को दूर करता है और इंजन को अच्छे से काम करने में मदद करता है।
Petrol Pumps
- फोटो : FREEPIK
पावर पेट्रोल के फायदे
पावर पेट्रोल का उपयोग करने से वाहन का माइलेज बेहतर होता है। यह विशेष रूप से लंबे सफर के दौरान कार को अधिक ईंधन कुशल बनाता है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस भी बढ़ाती है और ड्राइविंग क्वालिटी में भी सुधार होता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर वाहनों को स्टार्ट करने में समस्या होती है। पावर पेट्रोल का उपयोग इस समस्या को कम कर सकता है, क्योंकि यह ठंड के मौसम में बेहतर इग्निशन प्रदान करता है।