आने वाले कुछ समय में भारतीय कार बाजार में निसान की ओर से बड़ी एसयूवी एक्स ट्रेल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से भारत में एक्स ट्रेल की टेस्टिंग जारी है। एक्स ट्रेल की बिक्री शुरू होने के बाद यह पहले से मौजूद कई बेहतरीन एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी। इस खबर में हम आपको इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
कितनी होगी लंबाई-चौड़ाई
2 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी
- फोटो : nissan
कंपनी की ओर से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई 4680 एमएम, 2065 एमएम चौड़ाई हो सकती है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी 205 एमएम के करीब हो सकती है। ग्लोबल बाजार में मिलने वाली एक्स ट्रेल के मुकाबले भारत में पेश की जाने वाली एसयूवी में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
कैसा होगा इंजन
3 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी
- फोटो : nissan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की एक्स ट्रेल को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें टर्बो, हाइब्रिड और नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कैसे होंगे फीचर्स
4 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी
- फोटो : nissan
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, तीन जोन का क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, डिजिटल एमआईडी, बेहतरीन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
सेफ्टी पर भी होगा ध्यान
5 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी
- फोटो : nissan
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, छह से सात एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, 4x4, ADAS जैसे कई फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें