जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर की जाने वाली इकलौती एसयूवी का नया गेजा एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी के नए एडिशन में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया है।
आया नया एडिशन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : nissan india
निसान मैग्नाइट एसयूवी के नए एडिशन को कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसे खासतौर पर म्यूजिक सुनना पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें - महिंद्रा की एक्सयूवी 700 है दमदार, मिलते हैं ये फीचर्स
क्या हैं खूबियां
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : nissan india
कंपनी की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन में नौ इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। जो वायरलैस कनेक्टिविटी के साथ आती है। साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें जेबीएल के प्रीमियम स्पीकर दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें एंबिएंट लाइटिंग, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ गाइडलाइंस, बीज कलर की सीट्स को दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
कितना दमदार इंजन
4 of 6
निसान मैग्नाइट
- फोटो : nissan india
कंपनी की ओर से गेजा एडिशन में सिर्फ एक ही इंजन का विकल्प दिया गया है। इसमें एक लीटर पेट्रोल नॉन टर्बो इंजन मिलता है। जिसके साथ सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 72 पीएस और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ कंपनी के मुताबिक एसयूवी को एक लीटर पेट्रोल में 18.75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कितनी है सुरक्षित
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : nissan india
गेजा एडिशन मैग्नाइट में कंपनी की ओर से 16 इंच के टायर दिए हैं। इसके साथ ही इसमें 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलती है। मैग्नाइट में हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स की सुरक्षा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान