फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

McLaren Artura: मैकलारेन आर्टुरा हाइब्रिड सुपरकार भारत में लॉन्च, 330 Kmph है टॉप स्पीड, जानें कीमत और खूबियां

Fri, 26 May 2023 02:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
McLaren Automotive launches Artura Hybrid Supercar in India Know Price Speed Features Specs
McLaren Artura SuperCar - फोटो : McLaren
McLaren Automotive (मैकलारेन ऑटोमोटिव) ने भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार Artura (आर्टुरा) लॉन्च की है। McLaren Artura की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.1 करोड़ रुपये है। मैकलारेन का कहना है कि 'आर्टुरा' नाम 'आर्ट एंड फ्यूचर' से आया है। Artura वाहन निर्माता की अब तक की पहली सीरीज-प्रोडक्शन हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सुपरकार है। भारत के लिए मैकलारेन आर्टुरा की लॉन्चिंग की पुष्टि नवंबर 2022 में की गई थी, जब ब्रांड ने मुंबई में अपनी पहली डीलरशिप खोलने के साथ भारत में एंट्री का एलान किया था। निर्माता का कहना है कि उन्होंने ऑपरेशन के एक साल में 20 से ज्यादा कारों की बिक्री की है और इस सेगमेंट की 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
McLaren Automotive launches Artura Hybrid Supercar in India Know Price Speed Features Specs
McLaren Artura SuperCar - फोटो : McLaren
इंजन पावर और स्पीड
इस हाइब्रिड सुपरकार की बात करें तो इसमें ऑल-न्यू 3.0-लीटर V6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो ट्विन-टर्बोचार्ज्ड है और इसे हाइब्रिड असिस्टेंस भी मिलता है। यह कार 671 बीएचपी और 720 एनएम का कंबाइंड पावर आउटपुट देती है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है जो पावर को सिर्फ पिछले पहियों तक भेजता है। कार की टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 330 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। McLaren Artura कार सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 0 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 8.3 सेकंड का समय लेती है।
McLaren Automotive launches Artura Hybrid Supercar in India Know Price Speed Features Specs
McLaren Artura SuperCar - फोटो : McLaren
4 ड्राइविंग मोड्स
McLaren Artura में चार ड्राइविंग मोड्स - ई-मोड, कम्फर्ट, स्पोर्ट और ट्रैक मिलते हैं। साइलेंट स्टार्ट-अप के लिए ई-मोड डिफॉल्ट मोड है और वाहन सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर चलती है। कम्फर्ट मोड में, V6 पेट्रोल इंजन ईंधन की बचत के लिए अधिकतम मदद के साथ इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है। स्पोर्ट मोड में, इलेक्ट्रिक मोटर कम रेव्स पर टॉर्क फिल देती है और इंजन अधिकतम परफॉर्मेंस देने के लिए काम करता है। आखिर में, ट्रैक मोड है जो हाइब्रिडाइज्ड पावरट्रेन के समान मिश्रण को डिलीवर करता है लेकिन बदलाव अब तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
McLaren Automotive launches Artura Hybrid Supercar in India Know Price Speed Features Specs
McLaren Artura SuperCar - फोटो : McLaren
बैटरी पैक
आर्टूरा वाहन निर्माता की रेंज में पहला मॉडल है जिसे बिल्कुल नए मैकलारेन कार्बन लाइटवेट आर्किटेक्चर (एमसीएलए) पर बनाया गया है, जिसे खास तौर पर भविष्य के हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड (एचपीएच) इंजनों के लिए डिजाइन किया गया है। सुपरकार को ई-मोटर के लिए 7.4 kWh बैटरी पैक मिलता है जो अकेले 31 किमी की रेंज देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed