{"_id":"6371f5042e223a6766609050","slug":"nissan-can-bring-low-cost-seven-seater-mpv-magnite-maruti-kia-and-renault-will-be-challenged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite 7 Seater: निसान ला सकती है कम कीमत वाली सात सीटर एमपीवी, मारुति किया और रेनो को मिलेगी चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan Magnite 7 Seater: निसान ला सकती है कम कीमत वाली सात सीटर एमपीवी, मारुति किया और रेनो को मिलेगी चुनौती
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:40 PM IST
सार
जापानी कार कंपनी निसान भी भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी सात सीटर एमपीवी ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की सात सीटर एमपीवी मौजूदा एसयूवी पर आधारित हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निसान की ओर से भारतीय बाजार में मैग्नाइट और किक्स की बिक्री की जाती है। अब खबरें आ रही हैं कि निसान की ओर से मौजूदा दोनों में से एक एसयूवी का सात सीटर वैरिएंट लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कब तक और किस कीमत पर सात सीटर एमपीवी को लाया जा सकता है। इसकी पूरी जानकारी इस खबर में दी जा रही है।
इस एसयूवी का सात सीटर वैरिएंट लाएगी निसान
2 of 6
निसान मैग्नाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मैग्नाइट का सात सीटर अवतार लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी सात सीटर एमपीवी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के डिजाइन में थोड़ा बदलाव कर सात सीटर एमपीवी को पेश करने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी की पहली सात सीटर एमपीवी में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन तीन सिलेंडर का नेचुरली एस्पिरेटिड इंजन होगा। इसके साथ ही विकल्प के तौर पर एक लीटर का ही टर्बो चार्ज इंजन भी आ सकता है। दो इंजन के विकल्प के साथ ही कंपनी की ओर से मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।
निसान की मैग्नाइट काफी आकर्षक लुक्स के साथ भारतीय बाजार में मिलती है। अपने सेगमेंट में यह एसयूवी अपने लुक्स के साथ ही कम दाम के कारण भी पसंद की जाती है। ऐसे में कंपनी की ओर से कोशिश की जाएगी कि आने वाली सात सीटर एमपीवी के लुक्स को भी मैग्नाइट की तरह ही रखा जाए। जिससे यह आकर्षक लगे और अन्य एमपीवी को इस मामले में कड़ी चुनौती मिले।
निसान की नई सात सीटर एमपीवी के भारत में आने के बाद मारुति, किया और रेनो को कड़ी टक्कर मिलेगी। मारुति की ओर से इस सेगमेंट में अर्टिगा ऑफर की जाती है। अर्टिगा भारतीय बाजार में एमपीवी सेगमेंट में सबसे पुरानी और भरोसेमंद एमपीवी है। इसके बाद किया की कैरेंस ने भी काफी कम समय में बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत किया है। वहीं रेनो की ट्राइबर भी इस सेगमेंट में आने वाली सबसे कम कीमत वाली एमपीवी है। इसे कम बजट वाले काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।