Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Year’s Eve Traffic Advisory: Roads Closed Around Connaught Place and India Gate on December 31

New Year Traffic Advisory: 31 दिसंबर को सीपी और इंडिया गेट जाने से पहले पढ़ लें ये नियम, कई रास्ते रहेंगे बंद

Tue, 30 Dec 2025 05:17 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 30 Dec 2025 05:17 PM IST
सार

नए साल के जश्न को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की शाम के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शाम 7 बजे से लेकर समारोह खत्म होने तक कनॉट प्लेस में नो-एंट्री लागू रहेगी और केवल वैध पास वाली गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन
New Year’s Eve Traffic Advisory: Roads Closed Around Connaught Place and India Gate on December 31
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप नए साल (न्यू ईयर 2026) का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस या इंडिया गेट जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की शाम के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों को बंद किया जाएगा और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

विज्ञापन

1. पाबंदियों का समय 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये पाबंदियां 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से शुरू हो जाएंगी और नए साल का जश्न खत्म होने तक लागू रहेंगी। यह नियम सभी प्राइवेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों पर लागू होगा।

विज्ञापन

2. कनॉट प्लेस में नो-एंट्री

नए साल पर कनॉट प्लेस में सबसे ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में किसी भी गाड़ी को जाने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ वैलिड पास वाली गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी। गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, पटेल चौक, गोल मार्केट, जीपीओ, विंडसर प्लेस और जय सिंह रोड जैसे पॉइंट्स से आगे कनॉट प्लेस की तरफ बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. इंडिया गेट के आसपास डायवर्जन

इंडिया गेट पर पैदल चलने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए, ट्रैफिक को इन जगहों से रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इसमें सी-हेक्सागन (सी-हेक्सागन) के प्रमुख पॉइंट्स (ओ-पॉइंट, डब्लू-पॉइंट) और राजपथ-रफी मार्ग, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, शेर शाह रोड और जाकिर हुसैन मार्ग शामिल हैं।

4. पार्किंग की व्यवस्था 

कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के पास पार्किंग बहुत सीमित है। फिर भी, पुलिस ने कुछ जगहों पर पार्किंग के इंतजाम किए हैं। काली बाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाब गंज रोड, कॉपरनिकस मार्ग, बाबर रोड, तानसेन मार्ग, विंडसर प्लेस और जंतर-मंतर रोड पर पार्किंग के इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेगी। अगर आपने गलत जगह गाड़ी खड़ी की, तो उसे तुरंत टो करके चालान काटा जाएगा।

5. रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो ध्यान दें

अगर आपको दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना है तो कनॉट प्लेस के रास्ते चेम्सफोर्ड रोड से एंट्री बंद रहेगी। आपको दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्तों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

6. पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी निजी गाड़ियों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। अगर बाहर निकलना जरूरी है तो वैकल्पिक रास्तों (जैसे रिंग रोड, मथुरा रोड, रानी झांसी मार्ग) का उपयोग करें और ये सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त समय उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed