फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New road near Atal Setu will bring down Mumbai Pune Expressway traffic by 50 pc Nitin Gadkari

Nitin Gadkari: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिलेगी जाम से राहत, गडकरी बोले- 'अटल सेतु के पास नया रोड प्रस्तावित'

Sun, 15 Sep 2024 07:33 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 15 Sep 2024 07:33 PM IST
सार

देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक बड़ी जानकारी दी है। नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगने वाले जाम में 50 फीसदी की कमी आएगी। इसके लिए एक नया रोड प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
New road near Atal Setu will bring down Mumbai Pune Expressway traffic by 50 pc Nitin Gadkari
Nitin Gadkari - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि अटल सेतु समुद्री ब्रिज के पास 14 लेन का नया रोड प्रस्तावित है। यह पुणे से जुड़ेगा और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगभग 50 फीसदी ट्रैफिक को कम करेगा।इंजीनियर दिवस के मौके पर नितिन गडकरी ने सीओईपी तकनीकी विश्वविद्यालय के सालाना इवेंट के दौरान मुंबई-बेंगलुरु सड़क पर बात कर रहे थे। 

विज्ञापन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिलेगी बड़ी राहत

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा, "मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है। ऐसे में अटल सेतु के नजदीक एक 14 लेन की नई सड़क प्रस्तावित है, जोकि पुणे से जुड़ेगी और रिंग रोड से होते हुए बेंगलुरु की ओर जाएगी। ऐसे में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगने वाले ट्रैफिक में 50 फीसदी की कमी आएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पहुंच जाएगा तीसरे नंबर पर

अटल सेतु देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है, जो कि मुंबई के शिवड़ी से नवी मुंबई को जोड़ता है। गडकरी ने इवेंट के दौरान कहा कि भारत अगले 25 सालों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। साथ ही सभी वाहन इलेक्ट्रिसिटी पर चलेंगे।

विज्ञापन

हमारी तकनीक काफी इकोनॉ़मी-गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा, 'हमारी तकनीक काफी इकोनॉ़मी है, हम गारबेज से सड़कें तैयार कर रहे हैं। लगभग 80 टन गारबेज नई सड़कों को बनाने में इस्तेमाल किया जा चुका है। अभी भी इस सेक्टर में काफी बड़ी रिसर्च करना बाकी है।" नितिन गडकरी ने कहा, "देश के आत्मनिर्भर कॉन्सेप्ट में देश को स्मार्ट सिटी की जगह स्मार्ट गांवों की जरूरत है। इसके साथ ही जब किसानों का रहने का स्तर बेहतर हो जाएगा, तब हम सही मायने में देश को आत्मनिर्भर कहेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed