फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG ZS EV 2021 फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 413 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 08 Feb 2021 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 05:59 PM IST
सार

एमजी मोटर ने कहा है कि नई MG ZS EV 2021 Facelift में दिए गए बैटरी पैक का बड़े पैमाने पर और बदलती मौसम स्थितियों में परीक्षण किया गया है। नए बैटरी पैक से कार सिर्फ 8.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन
new mg zs ev 2021 facelift model launched in india mg zs ev range mg zs ev mileage km know features specifications range of mg zs ev new model electric vehicles in india 2021
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
चीन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी SAIC की भारतीय सहायक कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV (जेडएस ईवी) का अपडेटेड वर्जन लान्च कर दिया है। MG ZS EV 2021 Facelift को सोमवार को आधिकारिक तौर पर उतार दिया गया है। इस फुल इलेक्ट्रिक कार को जनवरी 2020 में पहली बार लॉन्च किया गया था। लेकिन नए अवतार में पेश की गई MG ZS EV में एक नया 44.5 kWh HT (हाई-टेक) बैटरी पैक दिया गया है। नई बैटरी से इस कार का प्रमाणित माइलेज बढ़कर 400 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। कंपनी के मुताबिक MG ZS EV 2021 फेसलिफ्ट फुल चार्जिंग पर 419 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 
new mg zs ev 2021 facelift model launched in india mg zs ev range mg zs ev mileage km know features specifications range of mg zs ev new model electric vehicles in india 2021
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
बैटरी और पावर
एमजी मोटर ने एक बार फिर कहा है कि नई कार में दिए गए बैटरी पैक का बड़े पैमाने पर और बदलती मौसम स्थितियों में परीक्षण किया गया है। कार निर्माता वास्तविक परिस्थितियों में कार चालक की ड्राइविंग की आदतों और इलाकों के मुताबिक, नई जेएस ईवी के लिए 300 से 400 किलोमीटर के बीच की रेंज के लिए आश्वस्त है।

नए बैटरी पैक से कार सिर्फ 8.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और यह 143 PS का पावर जेनरेट करता है। नई ZS EV में ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ गया है और यह आंकड़ा अब 177 mm है। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये है। 
new mg zs ev 2021 facelift model launched in india mg zs ev range mg zs ev mileage km know features specifications range of mg zs ev new model electric vehicles in india 2021
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
कार के फीचर्स
पहले की तरह ZS EV दो वेरिएंट्स - Excite (एक्साइट) और Exclusive (एक्सक्लूसिव) में उपलब्ध है। नई कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, छह एयरबैग और फ्रंट ग्रिल पर ग्लो लोगो जैसे फीचर्स दोनों वेरिएंट्स में दिए गए हैं। लेकिन Exclusive वेरिएंट में बड़ी डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, लेदर सीट, हीटेड पावर फोल्डेबल ओआरएमएम, रेन-सेंसिंग वाइपर, सिक्स-वे पॉवर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट  और i-SMART EV 2.0 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.18 लाख रुपये है। इसके साथ ही नई कार 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स और पीएम 2.5 फिल्टर और कई अन्य फचीर्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
new mg zs ev 2021 facelift model launched in india mg zs ev range mg zs ev mileage km know features specifications range of mg zs ev new model electric vehicles in india 2021
MG ZS EV 2021 Facelift - फोटो : MG Motor
8 साल की वारंटी 
एमजी जेडएस ईवी की हर कार के साथ कंपनी वॉल-चार्जर यूनिट मुफ्त देगी। यह ग्राहक की पसंदीदा जगह पर मुफ्त में लगाया जा सकता है। एमजी का दावा है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में उसकी मदद जारी है। MG ZS EV 2021 फेसलिफ्ट कार में दी गई बैटरी पैक पर 8 साल की वारंटी है। एमजी पांच साल की असीमित किलोमीटर वारंटी या 1.50 लाख किलोमीटर, पांच मुफ्त लेबर सर्विस, पांच साल तक रोड साइड असिस्टेंस और पांच-तरफा चार्जिंग बुनियादी ढांचे की पेशकश कर रहा है। कंपनी ने भारत के लगभग 31 शहरों में अपना विस्तार भी किया है। 
विज्ञापन
new mg zs ev 2021 facelift model launched in india mg zs ev range mg zs ev mileage km know features specifications range of mg zs ev new model electric vehicles in india 2021
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : For Reference Only
कार निर्माता ने 'इकोट्री चैलेंज' भी पेश किया है, जिसमें जेडएस ईवी मालिक इकोलॉजिकल पहल में भाग ले सकते हैं और रियल टाइम में अपनी कार्बन डाई ऑक्साइड सेविंग्स और राष्ट्रीय रैंकिंग को ट्रैक कर सकते हैं। 

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री राजीव चाबा ने लॉन्च पर बात करते हुए कहा, “हमें ईवी स्पेस के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक साल से भी कम समय में जेडएस ईवी के नए संस्करण को पेश करने पर गर्व है। अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतर स्वामित्व अनुभव का विस्तार करने के लिए, हम अपने इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ भारत में एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed