फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Cars Discount: टाटा की इन कारों पर मिल रहा है फरवरी में 65 हजार रुपये तक डिस्काउंट, ऑफर खत्म होने में कुछ ही दिन हैं बाकी

Mon, 08 Feb 2021 01:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
Tata motor cars offers and discount on February: Tata Motors offering Discounts For February 2021 on Tiago, Tigor, Nexon and Harrier, Tata Safari 2021 to be launched on February 22
2021 tata Tiago tata tigor Tata Neon tata harrier tata safari: 2021 Discount on Tata Motors Cars - फोटो : Amar Ujala

देश की तीसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) फरवरी में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। टाटा मोटर्स जल्द ही सफारी भी लॉन्च करने वाली है। डिजाइन इनोवेशन और परफॉरमेंस के चलते टाटा मोटर्स की कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पिछले साल जनवरी के मुकाबले इस साल जनवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री में 28 फीसदी का उछाल आया है। जनवरी 2020 में टाटा ने कुल 45,242 कारें बेची थीं, जो जनवरी 2021 में बढ़ कर 57,742 यूनिट्स पहुंच गईं। टाटा मोटर्स अपनी कारों पर 'फॉरेवर रेंज' के तहत डिस्काउंट पेश कर रही है। आइए जानते हैं ऑफर्स के बारे में...

Tata motor cars offers and discount on February: Tata Motors offering Discounts For February 2021 on Tiago, Tigor, Nexon and Harrier, Tata Safari 2021 to be launched on February 22
Tata Tiago New - फोटो : Tata Motors

टाटा टियागो

टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक टाटा टियागो की बात करें तो इस कार पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। लेकिन यह तभी मिलेगा, जब आप डीलर को अपनी पुरानी कार एक्सचेंज में देते हैं। टियागो की कीमत 4.85 लाख रुपये से 6.84 लाख रुपये तक है।

Tata motor cars offers and discount on February: Tata Motors offering Discounts For February 2021 on Tiago, Tigor, Nexon and Harrier, Tata Safari 2021 to be launched on February 22
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors

टाटा टिगोर

वहीं टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान कार की बात करें, तो कंपनी इस कार पर 30 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इनमें 15 हजार रुपये तक का कैश बैक और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। टिगोर में टियागो का ही इंजन मिलता है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata motor cars offers and discount on February: Tata Motors offering Discounts For February 2021 on Tiago, Tigor, Nexon and Harrier, Tata Safari 2021 to be launched on February 22
tata nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors

टाटा नेक्सन

टाटा की सबसे पॉपुलर और NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर देश की सबसे सुरक्षित कार का दर्जा हासिल करने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के डीजल वैरियंट्स पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। खास बात यह है कि कंपनी इसके पेट्रोल वैरियंट्स पर कोई छूट नहीं दे रही है। टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
Tata motor cars offers and discount on February: Tata Motors offering Discounts For February 2021 on Tiago, Tigor, Nexon and Harrier, Tata Safari 2021 to be launched on February 22
Tata Harrier XT Plus - फोटो : Tata Motors

टाटा हैरियर

कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा हैरियर पर सबसे ज्यादा 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं कंपनी हैरियर के कैमो, डार्क एडिशन, XZ+, XZA+ वैरियंटस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। इन पर केवल 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ही मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed