फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New FASTag Rules 2024 Toll Tax Toll Plaza News in Hindi

New FASTag Rules 2024: एक अगस्त से लागू हो गए फास्टैग के नए नियम, जानिए पूरी डिटेल्स

Fri, 02 Aug 2024 08:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 08:29 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई ने 1 अगस्त से नए फास्टैग नियम लागू किए हैं। सभी उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों और विनियमों का पालन करना जरूरी है। जानें पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
New FASTag Rules 2024 Toll Tax Toll Plaza News in Hindi
Toll Tax - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) (NPCI) ने टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने, भीड़भाड़ कम करने और देश की सड़कों की दक्षता बढ़ाने के मकसद से 1 अगस्त से नए फास्टैग नियम लागू किए हैं। इन बदलावों के कारण उपयोगकर्ताओं को टोल प्लाजा पर होने वाली संभावित असुविधाओं से बचने के लिए अपने खातों को अपडेट करना भी जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

नियमों का पालन न करने के नतीजे
सभी उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों और विनियमों का पालन करना जरूरी है। इन नियमों का 31 अक्तूबर, 2024 तक अनुपालन नहीं करने पर टोल प्लाजा पर काफी असुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए नियमों की मुख्य बातें

केवाईसी अपडेट और फास्टैग का बदलाव
उपयोगकर्ताओं को 31 अक्तूबर, 2024 तक तीन से पांच साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए अपना केवाईसी पूरा करना होगा। एनपीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, "1 अगस्त से, फास्टैग सेवाएं देने वाली कंपनियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला होगा।" सेवा में रुकावट को रोकने के लिए केवाईसी डिटेल्स को अपडेट रखना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, पांच साल से पुराने फास्टैग को बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन

वाहन की जानकारी लिंक करना
1 अगस्त से सभी फास्टैग उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और मालिक के मोबाइल नंबर को लिंक करना होगा। जिन लोगों ने हाल ही में कोई वाहन खरीदा है, उनके लिए खरीद के 90 दिनों के भीतर फास्टैग पर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना जरूरी है।

फोटो अपलोड करना
उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। जिसमें सामने की, साइड की और फास्टैग की स्पष्ट तस्वीर शामिल होनी चाहिए।

मोबाइल नंबर लिंक करना
हर फास्टैग को मालिक के मोबाइल नंबर से लिंक किया जाना चाहिए। ताकि फास्टैग प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच स्पष्ट और प्रभावी संचार सुनिश्चित हो सके।

डेटाबेस वेरिफिकेशन
फास्टैग सेवा प्रदाताओं को अपने डेटाबेस का पूरी तरह से वेरिफिकेशन (सत्यापन) करना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि हर फास्टैग से जुड़े डिटेल्स भारत की राष्ट्रीय वाहन रजिस्ट्री VAHAN डेटाबेस में मौजूद जानकारी से मेल खाते हैं। सटीक और मौजूदा डेटा बनाए रखने के लिए यह सत्यापन महत्वपूर्ण है।

इन नए नियमों का पालन करके, उपयोगकर्ता पूरे देश में टोल संग्रह की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। जिससे यात्रा का अनुभव ज्यादा सुगम और सुविधाजनक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed