मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की किन तीन एसयूवी पर कितना वेटिंग पीरियड है और इनके लिए कंपनी के पास कितने ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।
कितने ऑर्डर पेंडिंग
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
अगर आप भी महिंद्रा की एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में कंपनी की एसयूवी की भारी मांग है, जिसके कारण बड़ी संख्या में ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की तीन एसयूवी की इतनी ज्यादा मांग है कि इनके करीब 2.5 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
3 of 5
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की एसयूवी की ज्यादा मांग के कारण इनका वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा हो गया है। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की एसयूवी पर शहर, शोरुम और वैरिएंट के आधार पर कुछ वैरिएंट्स पर करीब 17 से 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
किन एसयूवी की है मांग
4 of 5
Mahindra Bolero Neo Limited Edition
- फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की जिन तीन सबसे ज्यादा एसयूवी की मांग है, उनमें स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो एन, थार और एक्सयूवी700 जैसी बेहतरीन एसयूवी शामिल हैं। वहीं बोलेरो क्लासिक, बोलेरो नियो और एक्सयूवी 300 को काफी कम समय में घर लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
कंपनी कर रही यह काम
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कोशिश है कि वह पेंडिंग ऑर्डर की बढ़ती संख्या को कम करे। इसके लिए कंपनी प्रोडक्शन को बढ़ा सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी कोशिश कर रही है कि प्रोडक्शन को 10 हजार यूनिट्स तक बढ़ाया जा सके। जिससे एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो एन जैसी एसयूवी का वेटिंग पीरियड कम किया जा सके। अभी तक वाहन निर्माता सेमी-कंडक्टर चिप की आपूर्ति की समस्या से प्रभावित हैं। इसी कारण ज्यादातर कंपनियों के पास पेंडिंग ऑर्डर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज