{"_id":"63a2cd66600f810b164311c7","slug":"must-keep-these-things-in-the-car-during-winters-spare-tyre-food-torch-reflective-triangle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency Item In Car: ठंड के मौसम में कार में जरूर रखें ये सामान, बीच रास्ते फंसने पर आएंगे काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Emergency Item In Car: ठंड के मौसम में कार में जरूर रखें ये सामान, बीच रास्ते फंसने पर आएंगे काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 21 Dec 2022 02:47 PM IST
सार
उत्तर भारत में सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही क्रिसमस और नए साल पर लोग कार से घूमना पसंद करते हैं। बीच रास्ते में अगर किसी कारण से फंस जाएं तो किस तरह के सामान के साथ होने पर मदद मिलती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के मौसम की अपेक्षा सर्दियों में कार से सफर करना कुछ लोगों को ज्यादा पसंद होता है। लेकिन बीच रास्ते किसी तरह की परेशानी हो जाए और आप फंस जाएं तो मदद आने तक काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर कुछ सामान को कार में रखा जाए तो ऐसे समय में काफी राहत मिलती है।
अतिरिक्त टायर
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कार में स्पेयर टायर नहीं रखते और कुछ कारों में टायर होता है लेकिन उसकी स्थिति काफी खराब होती है। अगर बीच सफर टायर पंचर होने पर फंस जाएं तो फिर खराब या बिना स्पेयर टायर के काफी परेशानी होती है। इसलिए लंबे सफर पर निकलने से पहले हमेशा कार में स्पेयर टायर रखना चाहिए। अगर टायर है तो उसे पूरी तरह से फिट करवा लेना समझदारी होती है।
कार में स्पेयर टायर होने के साथ ही जैक व्हील रेंच आदि टूल्स होना भी काफी जरूरी होता है। अगर टायर बदलने की स्थिति आ जाए और टायर हो लेकिन उसे बदलने के लिए उपयोग होने वाले टूल्स ना हों तो भी परेशानी होती है। इसलिए हमेशा टूल्स को कार में रखना चाहिए।
बीच सफर में कार खराब हो जाए तो खुद के साथ अन्य वाहनों को सुरक्षित रखना मुश्किल काम होता है। ऐसे में कार में अगर रिफ्लेक्टिव ट्राएंगल हो तो काम आसान हो जाता है। कार खराब होने पर उससे थोड्रा पहले रिफलेक्टिव ट्राएंगल रखने का यह फायदा होता है कि पीछे से आने वाली कारों को इस बात की जानकारी समय से हो जाती है कि आपकी कार खराब है। ऐसे में बाकी कारें सुरक्षित दूरी बना लेती हैं और आपके साथ ही खुद को भी सुरक्षित रख पाती हैं। वहीं कुछ लोगों को इसकी जानकारी होती है तो वह आपकी मदद भी कर सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में दिन ढलने के बाद कम लोग ही सड़कों पर निकलते हैं। अगर सर्दियों में शाम होने के समय आपकी कार खराब हो जाती है और रिफलेक्टिव ट्राएंगल के साथ ही आप टॉर्च रखते हैं तो काम आसान हो जाता है। कार को ठीक करवाने के लिए मेकैनिक को भी रोशनी की जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर आपके साथ टॉर्च होगी तो मेकैनिक के साथ ही आपको भी सुविधा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।