फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   modi govt will not give any special relaxation to tesla electric cars but States free to offer exemption

Tesla EV: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को केंद्र सरकार से नहीं मिलेगी खास राहत,राज्य छूट देने के लिए स्वतंत्र

Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

केंद्र की मोदी सरकार की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को ज्यादा छूट देने की मंशा नहीं है। लेकिन राज्य सरकारें अपनी ओर से छूट दे सकती हैं।

विज्ञापन
modi govt will not give any special relaxation to tesla electric cars but States free to offer exemption
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला भले ही भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर उत्साहित हो। लेकिन हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार टेस्ला को ज्यादा छूट देने के पक्ष में नहीं है। वहीं केंद्र की ओर से जानकारी मिली है कि राज्य सरकारें अपनी ओर से छूट दे सकती हैं।

विज्ञापन


छूट देने की मंशा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को केंद्र सरकार की ओर से ज्यादा छूट नहीं दी जाएगी। वहीं राज्य सरकारों को इस बात की छूट मिल सकती है कि वह अपने मुताबिक छूट दे सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ला कर रही है कोशिश
मई महीने में ही टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारी भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उनकी पीएमओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आधिकारिक सूत्र ने बताया है कि हमने अपने स्तर पर ही इस बात को साफ कर दिया था कि आयात हमारी वरीयता में नहीं है। जिसके बाद कंपनी आपूर्ति श्रृंखला को लेकर चर्चा कर रही है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च


राज्य दे सकते हैं छूट
रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी ने बताया है कि सरकार फिलहाल किसी तरह की भी छूट देने के बारे में नहीं सोच रही है। वहीं राज्यों का मामला अलग है। वह एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और ज्यादा छूट भी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

एलन मस्क का भी आया था बयान
रिपोर्ट्स के मुताबिक मई में टेस्ला के अधिकारियों के भारत दौरे के बाद एलन मस्क का भी बयान सामने आया था। जिसमें एक इंटरव्यू में यह पूछने पर कि क्या वह भारत में भी फैक्ट्री लगाने के इच्छुक हैं तो मस्क ने इसका जवाब जरूर में दिया था।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

भारत ने दिया था सुझाव
भारत की ओर से ईवी बनाने वाली कंपनी टेस्ला को यह सुझाव दिया गया था कि अगर वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री करना चाहती है तो उसे भारत में ही अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाना होगा।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed