{"_id":"64ccaa6dd309a65ed50b98a5","slug":"mg-comet-s-gamer-edition-launched-know-price-features-range-and-battery-details-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MG Comet Gamer Edition: एमजी कॉमेट का गेमर एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Comet Gamer Edition: एमजी कॉमेट का गेमर एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स
Fri, 04 Aug 2023 01:06 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:06 PM IST
सार
एमजी की ओर से कॉमेट ईवी का नया एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार के नए एडिशन में क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में कॉमेट इलेक्ट्रिक कार का नया एडिशन लॉन्च किया है। गेमर एडिशन में कंपनी की ओर से कॉमेट में क्या बदलाव किए गए हैं। इसमें क्या खूबियां दी गई हैं और इसकी रेंज और कीमत क्या है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
लॉन्च हुआ नया एडिशन
एमजी मोटर्स ने कॉमेट ईवी का नया एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बदलाव किए गए हैं, लेकिन यह बदलाव सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव के तौर पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन
क्या हुए बदलाव
कंपनी ने इस कार को जाने-माने गेमर नमन माथुर के सहयोग से तैयार किया है। इसमें बी पिलर पर गेमिंग स्टीकर लगाए गए हैं। वहीं इंटीरियर में गेमिंग का वातावरण बनाने की कोशिश की गई है। गेमिंग से जुड़ा इंटीरियर तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
कितनी दमदार बैटरी
कंपनी की ओर से इस कार के नए एडिशन में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इनमें किसी तरह की बैटरी, मोटर या कार के मूल डिजाइन से किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में पहले की तरह ही 17.3 Kwh की क्षमता की बैटरी दी गई है जिससे कार को फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कार में वही मोटर दी गई है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
कितनी है कीमत
कॉमेट ईवी के गेमिंग एडिशन की एक्स शोरुम कीमत को सामान्य कॉमेट की कीमत के मुकाबले 65 हजार रुपये ज्यादा रखा गया है। कॉमेट के तीनों वैरिएंट में गेमिंग एडिशन को ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.98 लाख रुपये से होती है। अगर इसके गेमिंग एडिशन को खरीदते हैं तो इस कीमत में 65 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी