{"_id":"6851288758dfba72e104c94d","slug":"mercedes-benz-eqs-580-4matic-celebration-edition-launched-in-india-know-price-features-specs-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz EQS 580 4MATIC: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च किया EQS 580 4MATIC का 'सेलिब्रेशन एडिशन'","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes-Benz EQS 580 4MATIC: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च किया EQS 580 4MATIC का 'सेलिब्रेशन एडिशन'
Tue, 17 Jun 2025 02:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:04 PM IST
सार
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने भारत में अपनी टॉप-क्लास इलेक्ट्रिक सेडान EQS 580 4MATIC का 'सेलिब्रेशन एडिशन' लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQS 580 4MATIC Celebration Edition
- फोटो : Mercedes-Benz
विस्तार
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने भारत में अपनी टॉप-क्लास इलेक्ट्रिक सेडान EQS 580 4MATIC का 'सेलिब्रेशन एडिशन' लॉन्च किया है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी केवल 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। कंपनी का कहना है कि EQS सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता और लग्जरी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ के चलते यह स्पेशल एडिशन लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda Transalp XL750: नई 2025 होंडा ट्रांसएल्प XL750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मोटर और रेंज
EQS 580 'सेलिब्रेशन एडिशन' में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जो ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता के साथ आती हैं। इसकी रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मॉडल ARAI सर्टिफिकेशन के मुताबिक 800 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देता है। जो भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - Citroen C3 Sport Edition: सिट्रोएन सी3 स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

कैसा है लुक और डिजाइन
EQS 580 4MATIC 'सेलिब्रेशन एडिशन' की बनावट पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन कुछ डिटेलिंग बदलाव इसे खास बनाते हैं। लाइटिंग यूनिट्स के चारों ओर बारीक सजावट और नए डिजाइन के एयरो अलॉय व्हील्स इसमें जोड़े गए हैं। ये हल्के बदलाव इसे एक प्रीमियम और हाई-एंड इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर पहचान दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें - Nissan-Renault: रेनो में हिस्सेदारी घटाएगी निसान, दो दशक पुराने रिश्तों में ढील, जानें क्या है वजह

इंटीरियर और फीचर्स
इस एडिशन में पीछे बैठने वालों के लिए 'एग्जीक्यूटिव सीट्स' दी गई हैं, जो 38 डिग्री तक झुकाई जा सकती हैं। इनमें मल्टी-कॉन्टूर मसाज फंक्शन, लम्बर सपोर्ट और 'शॉफर पैकेज' शामिल है, जिससे पीछे बैठकर आगे की सीट को इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट किया जा सकता है। पूरे इंटीरियर में नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देती है। सीट बेल्ट बकल्स भी खास डिजाइन में हैं।
इसमें मर्सिडीज का MBUX ऑगमेंटेड रियलिटी नेविगेशन सिस्टम भी शामिल है। जो रियल-टाइम कैमरा इमेज के साथ नेविगेशन निर्देश दिखाता है। यात्री के आराम को और बेहतर बनाने के लिए इसमें एनर्जाइजिंग कम्फर्ट पैकेज भी दिया गया है, जो लंबे सफर को ज्यादा रिलैक्सिंग बनाता है।
यह भी पढ़ें - Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का नया और ज्यादा किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इलेक्ट्रिक कार बिक्री में 73% की बढ़ोतरी
मर्सिडीज-बेंज ने बताया कि साल 2025 के मई महीने तक कंपनी की बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाया है। इस साल अब तक चार नए लग्जरी शोरूम बड़े शहरों में खोले जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: मई 2025 में संतुलित रफ्तार पर ऑटो सेक्टर, दोपहिया वाहन सेगमेंट में 2.2% की बढ़त, सियाम की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें - EV vs Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड की तुलना में कौन है ज्यादा स्वच्छ? टोयोटा चेयरमैन के दावे से फिर छिड़ी बहस