फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maserati MC Xtrema Maserati officially unveils Powerful Supercar MCXtrema at 2023 Monterey Car Week

Maserati MCXtrema: मासेराती ने आधिकारिक तौर पर पेश की पावरफुल सुपरकार MCXtrema, जानें खूबियां

Sat, 19 Aug 2023 02:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

Maserati (मासेराती) ने 2023 मोंटेरे कार वीक में आधिकारिक तौर पर MCXtrema से पर्दा उठाया है। पहले इस सुपरकार को Project24 के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन
Maserati MC Xtrema Maserati officially unveils Powerful Supercar MCXtrema at 2023 Monterey Car Week
Maserati MCXtrema - फोटो : Maserati

विस्तार

Maserati (मासेराती) ने 2023 मोंटेरे कार वीक में आधिकारिक तौर पर MCXtrema से पर्दा उठाया है। पहले इस सुपरकार को Project24 के नाम से जाना जाता था। MCXtrema MC12 पर आधारित है लेकिन अब यह सिर्फ ट्रैक वाहन है जिसका मतलब है कि यह सड़क पर कानूनी तौर पर नहीं चलाई जा सकती है। MCXtrema की सिर्फ 62 यूनिट्स बनाई जाएंगी और वे पहले ही बिक चुकी हैं।
विज्ञापन


इंजन पावर
इस पावरफुल सुपरकार को पावर देने वाला वही 3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 720 बीएचपी का अधिकतम पावर और सिर्फ 3,000 आरपीएम पर 730 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। MC12 की तुलना में, मासेराती 108 bhp ज्यादा पावर जेनरेट करता है।
विज्ञापन


गियरबॉक्स
ज्यादा पावर जेनरेट करने के लिए, मासेराती ने अन्य बदलावों के साथ-साथ नए टर्बोचार्जर और रेसिंग एग्जॉस्ट का इस्तेमाल किया है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स रेसिंग क्लच और स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड सिक्वेंशियल रेसिंग गियरबॉक्स है। पावर सिर्फ पिछले पहियों तक भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी बनी लाइटवेट
1,300 किलोग्राम ड्राई पर, MCXtrema काफी हल्की है। मासेराती कार्बन फाइबर मोनोकोक चेसिस और सेंटर लॉक फिक्सिंग के साथ 18-इंच फॉर्ज अलॉय व्हील्स एल्यूमीनियम रिम्स का इस्तेमाल कर रही है जो वजन कम करने में मदद करती है। बॉडी लाइटवेट फुल-कंपोजिट से बनी है जबकि अंडरफ्लोर पूरी तरह से कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। साइड विंडो और विंडस्क्रीन पॉलीकार्बोनेट से बनी है।

चूंकि यह एक 'रेस कार' है, इसमें एक सुरक्षा रोल केज और 120-लीटर ईंधन टैंक है, जो दोनों एफआईए-होमोलॉगेटेड हैं। इसके अलावा इसमें एयर जैक सिस्टम भी है। टायर या तो रेसिंग स्लिक्स हैं या वेट हैं।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए वेंटिलेटेड कार्बन फाइबर ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है जो एडजस्टेबल रेसिंग एबीएस के साथ आते हैं। सस्पेंशन के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डबल विशबोन सस्पेंशन मिलता है। इसमें एडजस्टेबल एंटी-रोल बार और एडजस्टेबल डैम्पर्स भी मिलते हैं। बकेट रेसिंग सीट फिक्स्ड है और चार-पॉइंट माउंटिंग के साथ आती है। स्टीयरिंग कॉलम और पेडल बॉक्स को एडजस्ट किया जा सकता है।


स्टीयरिंग कॉलम की बात करें तो स्टीयरिंग व्हील भी कार्बन फाइबर से बना है और इसमें इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलता है। आश्चर्यजनक रूप से, MCXtrema एयर कंडीशनिंग के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed