फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki to soon launch new Ertiga CNG variants maruti suzuki ertiga cng variants

Maruti Suzuki: Ertiga CNG को मिलेंगे नए वैरिएंट्स, जानें नए फीचर्स और क्या होगा खास

Wed, 25 May 2022 12:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 12:38 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कारों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने और बिक्री को बढ़ाने के लिए, मारुति जल्द ही अर्टिगा के लिए नए सीएनजी वैरिएंट पेश करेगी।

विज्ञापन
Maruti Suzuki to soon launch new Ertiga CNG variants maruti suzuki ertiga cng variants
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कारों की मांग बढ़ गई है। वाहन निर्माता कंपनियां पहले वाहन के सिर्फ बेस वैरिएंट में सीएनजी ऑप्शन की पेशकश करती थी। लेकिन अब ग्राहक हायर-स्पेक ट्रिम्स में भी सीएनजी ऑप्शन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने और बिक्री को बढ़ाने के लिए, मारुति जल्द ही अर्टिगा के लिए नए सीएनजी वैरिएंट पेश करेगी।
विज्ञापन


मिलेंगे 3 नए वैरिएंट्स
मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी रेंज में नए वैरिएंट्स शामिल करेगी। हाल ही में एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, एमपीवी को तीन नए वैरिएंट्स मिलेंगे, जिसमें एक फ्लीट ऑपरेटरों के लिए भी शामिल है। इस समय, Ertiga CNG मॉडल VXI, ZXI और Tour M ट्रिम्स में उपलब्ध है। जल्द ही, यह VXI (O), ZXI (O) और Tour M (O) वैरिएंट्स भी इस सूची में जुड़ जाएगी। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki to soon launch new Ertiga CNG variants maruti suzuki ertiga cng variants
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki (Video Grab)
मिल सकते हैं नए फीचर्स
नए वैरिएंट्स को मौजूदा वैरिएंट्स के ऊपर पोजिशन किया जाएगा और इसमें कुछ ज्यादा फीचर्स और उपकरण मिल सकते हैं। मारुति फ्रंट-सीट साइड एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसी सेफ्टी फीचर्स भी दे सकती है जो अभी तक सिर्फ टॉप-स्पेक नॉन-सीएनजी वर्जन में मिलते हैं।

अर्टिगा के नए (O) सीएनजी वैरिएंट्स ग्राहकों को अपनी कार के लिए मनचाही फीचर्स को चुनने के लिए ज्यादा आजादी देंगे। संभव है कि कुछ प्रीमियम फीचर्स नए (O) Ertiga CNG वैरिएंट के विकल्प के तौर पर पेश किए जाएं। इनमें मेटैलिक टीक-वुड फिनिश के साथ लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, की-ऑपरेटेड रिट्रैक्टेबल ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, फॉलो मी होम फंक्शन के साथ ऑटो हेडलैंप और 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।  

Maruti Suzuki to soon launch new Ertiga CNG variants maruti suzuki ertiga cng variants
Maruti Suzuki Ertiga 2022: - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और गियरबॉक्स
मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में पहले से बेहतर नया के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। इस इंजन को एमपीवी द्वारा दी जाने वाली ईंधन दक्षता को और बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जबकि पिछले मॉडल वाले 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर 6-स्पीड यूनिट दिया गया है। मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं। 

कितना है माइलेज
न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 पेट्रोल इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड में नई अर्टिगा का माइलेज 26.11 किमी प्रति किलोग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed