फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Subscription: बिना खरीदे घर लाएं मारुति, जानें किन शहरों में किस कीमत पर मिलेंगी कारें

Thu, 16 Feb 2023 03:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 16 Feb 2023 03:55 PM IST
सार

मारुति सुजुकी की किसी भी कार को बिना खरीदे ही आप मनपसंद कार को घर ला सकते हैं। कंपनी की ओर से क्या ऑफर दिया जा रहा है और किन शहरों में इसका फायदा उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki offers car subscription plan with monthly rental starting rs12999, know full detail
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

स्कूटर और बाइक के बाद अपनी पसंद की कार में चलने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। कई बार घर की जिम्मेदारियां या अन्य कारणों से कई लोग अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते। लेकिन मारुति सुजुकी की ओर से ऐसे लोगों के लिए खास ऑफर आता है। जिसके तहत आप बिना कार खरीदे भी शानदार कार को चला सकते हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी किस कीमत पर और कितने शहरों में इस ऑफर को देती है।

सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम लाई मारुति

maruti suzuki offers car subscription plan with monthly rental starting rs12999, know full detail
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को ऑफर किया जाता है। जिसके तहत कंपनी की किसी भी कार को बिना खरीदे भी उसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने हाल में ही SMAS ऑटो के साथ इसके लिए साझेदारी भी की है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

किस कीमत पर मिलेगी कार

maruti suzuki offers car subscription plan with monthly rental starting rs12999, know full detail
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक 12999 रुपये महीने की दर से मारुति की कार को लीज पर घर ले जा सकते हैं। इस कीमत पर कंपनी वैगन आर हैचबैक कार को ऑफर करती है। इसके अलावा भी कंपनी स्विफ्ट, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, बलेनो, अर्टिगा, ब्रेजा, एक्सएल6, सियाज, ग्रैंड विटारा जैसे वाहनों को भी लीज पर देती है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में मिलता है फायदा

maruti suzuki offers car subscription plan with monthly rental starting rs12999, know full detail
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑफर में दिल्ली, गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, चेन्नई, अहमदाबाद, गांधीनगर, जयपुर, इंदौर, मंगलौर, मैसूर, कोच्चि, कोलकाता, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ, नागपुर और विशाखापट्टनम जैसे शहर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

ये होता है शामिल

maruti suzuki offers car subscription plan with monthly rental starting rs12999, know full detail
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
लीज पर कार लेने का फायदा यह होता है कि इस ऑफर में नई कार लेने पर आप तय कर सकते हैं कि कार आपके नाम पर होगी या फिर कंपनी के नाम पर। इसके साथ ही आप कितने समय के लिए कार को रखना चाहते हैं यह भी तय किया जा सकता है। इसके बाद अगर आप चाहें तो उसी कार के लिए एक निश्चित रकम देकर कार को रख सकते हैं या फिर कार अपग्रेड भी कर सकते हैं। इस तरह से कार लेने का यह फायदा होता है कि इसमें आरटीओ टैक्स, इंश्योरेंस, मेंटिनेंस, रोड साइड असिस्टेंस आदि के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं होती।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed