Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Battery Draining Frequently? 4 Simple Tips Make Last Longer

टिप्स: कार स्टार्ट करते ही दे रही है धोखा? बैटरी की उम्र बढ़ाने के लिए अपनाएं ये चार तरीके, नहीं होगी परेशानी

Mon, 09 Nov 2026 07:31 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2026 07:31 AM IST
सार

  • ठंड में जल्दी डाउन हो सकती है बैटरी।
  • इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज बंद करके रखें।
  • बैटरी टर्मिनल्स की नियमित सफाई करें।
  • हफ्ते में एक-दो बार का जरूर चलाएं।

विज्ञापन
Car Battery Draining Frequently? 4 Simple Tips Make Last Longer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

ऑफिस जानें में देरी हो रही हो और सुबह-सुबह कार स्टार्ट ही न हो, तो परेशानी और बढ़ जाती है। इसकी एक बड़ी वजह कार की बैटरी का डाउन होना हो सकती है। खासकर ठंड के मौसम में या लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि, कई बार हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बैटरी को जल्दी डिस्चार्ज कर देती हैं।

विज्ञापन

बैटरी बार-बार डाउन होने के पीछे इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज चालू छोड़ना, टर्मिनल्स पर जंग जमना, कार का लंबे समय तक इस्तेमाल न होना या अल्टरनेटर में खराबी जैसी वजह हो सकते हैं। अगर आपकी कार की बैटरी भी बार-बार धोखा दे रही है, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर उसकी लाइफ बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे चार जरूरी टिप्स।
विज्ञापन


1. कार बंद करने से पहले इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज करें ऑफ

  • अक्सर लोग कार का इंजन बंद कर देते हैं, लेकिन कई बार जल्दी-जल्दी में एसी, म्यूजिक सिस्टम, डैशकैम या हेडलाइट्स चालू छोड़ देते हैं। इन इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज के चलते बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इग्निशन बंद होने के बाद भी अगर ये चीजें चालू रहती हैं, तो धीरे-धीरे बैटरी की पावर खर्च होती रहती है। ऐसे में अगली बार कार स्टार्ट करते समय बैटरी पर एक साथ ज्यादा लोड पड़ सकता है।
  • इससे बचने के लिए कार का इंजन बंद करने से पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज को मैन्युअली बंद करने की आदत डालें। इससे बैटरी पर बेवजह का दबाव नहीं पड़ेगा।


2. बैटरी के टर्मिनल्स की सफाई का रखें ध्यान

  • कार की बैटरी के पॉजिटिव और नेगेटिव टर्मिनल्स पर समय के साथ सफेद या हरे रंग की परत जम सकती है। इसे जंग कहा जाता है। इसकी वजह से बैटरी और अल्टरनेटर के बीच करंट का फ्लो प्रभावित होता है। जिसका नतीजा यह निकलता है कि बैटरी ठीक से चार्ज नहीं हो पाती और बार-बार डिस्चार्ज होने लगती है।
  • इस समस्या से बचने के लिए हर दो से तीन महीने में बैटरी के टर्मिनल्स की सफाई करें। इसके लिए गर्म पानी और बेकिंग सोडा के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े या ब्रश की मदद से टर्मिनल्स साफ करें। सफाई के बाद उन पर थोड़ा सा पेट्रोलियम जेली लगा दें।


3. लंबे समय तक खड़ी न रखें कार, हफ्ते में जरूर चलाएं

  • अगर आपकी कार कई हफ्तों तक गैरेज में खड़ी रहती है और उसका इस्तेमाल नहीं होता, तो बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज हो सकती है। दरअसल, कार चलने के दौरान अल्टरनेटर घूमता है और बैटरी को चार्ज करता है।
  • हालांकि, कम दूरी के सफर में बैटरी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाती। इसलिए अगर आप रोजाना कार का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी हफ्ते में कम से कम एक या दो बार उसे 15 से 20 मिनट तक चलाएं। इसके अलावा कार को स्टार्ट करके आइडल पर भी छोड़ सकते हैं।


4. बैटरी की उम्र और अल्टरनेटर की जांच जरूर कराएं

  • अगर इन सभी सावधानियों के बावजूद कार की बैटरी बार-बार डाउन हो रही है, तो जरूरी नहीं कि परेशानी सिर्फ बैटरी में ही हो। इसकी वजह अल्टरनेटर में खराबी भी हो सकती है। अल्टरनेटर ही कार चलते समय बैटरी को चार्ज करता है।
  • ऐसे में किसी एक्सपर्ट मैकेनिक से अल्टरनेटर की वोल्टेज टेस्टिंग जरूर करवाएं। इससे पता चल सकेगा कि वह बैटरी को सही तरीके से चार्ज कर रहा है या नहीं।
  • इसके अलावा कार की बैटरी की उम्र पर भी ध्यान देना जरूरी है। आमतौर पर कार की बैटरी 3 से 5 साल तक चलती है। अगर आपकी बैटरी काफी पुरानी हो चुकी है और बार-बार डिस्चार्ज हो रही है, तो उसे बार-बार जंप-स्टार्ट करने के बजाय नई बैटरी से बदलना बेहतर होगा।

बैटरी की छोटी-छोटी देखभाल से बच सकती है परेशानी
विशेषज्ञ कहते हैं कि कार की बैटरी को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए उसकी नियमित देखभाल जरूरी है। गाड़ी बंद करने से पहले इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज ऑफ करना, टर्मिनल्स साफ रखना और कार को नियमित रूप से चलाना जैसी छोटी आदतें काफी मददगार हो सकती हैं। वहीं, बार-बार बैटरी डाउन होने पर अल्टरनेटर और बैटरी की उम्र की जांच कराना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed