अगर आप भी सीएनजी वाली एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो मारुति की ओर से आपके लिए खुशखबरी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सीएनजी ब्रेजा में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
शुरू हुई बुकिंग
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी ने ब्रेजा के सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
एक्सपो में दिखी थी पहली झलक
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से भले ही अभी इस एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन इसे जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति के पवैलियन में सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया था। तभी से इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि कंपनी की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को कब तक लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
कैसा है लुक
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक्स में किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं है। सिर्फ सीएनजी रिफिल पाइंट को पेट्रोल रिफिल पाइंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है। जिसे बाहर से देखा नहीं जा सकता। पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में फर्क सिर्फ कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे पर सीएनजी के स्टीकर से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कितना दमदार इंजन
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट वाली ब्रेजा में जो 1.5 लीटर का इंजन ऑफर किया जाता है। उसी इंजन के साथ थोड़े तकनीकी बदलाव करने के बाद सीएनजी के साथ ब्रेजा को लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना