फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Breeza CNG: शुरू हो गई मारुति की दमदार एसयूवी ब्रेजा सीएनजी की बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च

Fri, 17 Mar 2023 01:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 17 Mar 2023 01:53 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ब्रेजा के सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दमदार एसयूवी के सीएनजी वैरिएंट को कब तक लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti suzuki breeza cng variant booking starts, know launch date expected price and other details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

अगर आप भी सीएनजी वाली एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो मारुति की ओर से आपके लिए खुशखबरी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सीएनजी ब्रेजा में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

शुरू हुई बुकिंग

maruti suzuki breeza cng variant booking starts, know launch date expected price and other details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी ने ब्रेजा के सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

एक्सपो में दिखी थी पहली झलक

maruti suzuki breeza cng variant booking starts, know launch date expected price and other details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

कंपनी की ओर से भले ही अभी इस एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन इसे जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति के पवैलियन में सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया था। तभी से इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि कंपनी की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को कब तक लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है लुक

maruti suzuki breeza cng variant booking starts, know launch date expected price and other details
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मारुति ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक्स में किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं है। सिर्फ सीएनजी रिफिल पाइंट को पेट्रोल रिफिल पाइंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है। जिसे बाहर से देखा नहीं जा सकता। पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में फर्क सिर्फ कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे पर सीएनजी के स्टीकर से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

maruti suzuki breeza cng variant booking starts, know launch date expected price and other details
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट वाली ब्रेजा में जो 1.5 लीटर का इंजन ऑफर किया जाता है। उसी इंजन के साथ थोड़े तकनीकी बदलाव करने के बाद सीएनजी के साथ ब्रेजा को लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed