{"_id":"6414146be52f10e18b0692e7","slug":"these-five-bike-comes-with-dual-channal-abs-know-features-and-price-bajaj-tvs-yamaha-2023-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dual Channel ABS Bikes: ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आती हैं ये पांच बाइक, मिलते हैं शानदार फीचर्स इतनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Dual Channel ABS Bikes: ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आती हैं ये पांच बाइक, मिलते हैं शानदार फीचर्स इतनी है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:04 PM IST
सार
अगर आप कम कीमत में ज्यादा सुरक्षित बाइक को खरीदना चाहते हैं। तो कई कम दाम वाली बाइक्स में ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाता है। यह किन बाइक्स में आता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वाहन निर्माताओं की ओर से बाइक्स को लगातार सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसी क्रम में बाइक्स में ड्यूल चैनल एबीएस को भी ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कम कीमत में ऐसी कौन सी बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें ड्यूल चैनल एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर किया जाता है।
बजाज पल्सर एन160
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से पल्सर ब्रॉन्ड की एन160 बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस को ऑफर किया जाता है। इस सेफ्टी फीचर के साथ आने वाली यह सबसे किफायती बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 164.82 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड फ्यूल इंजेक्टिड इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 15.7 बीएचपी और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.30 लाख रुपये है।
बजाज की ओर से 15 मार्च को ही पल्सर एनएस160 के 2023 वर्जन को पेश किया गया है। कंपनी इस बाइक में भी ड्यूल चैनल एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर को देती है। इस बाइक में 160.3 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया जाता है जिससे 16.9 बीएचपी और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाजार में इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है।
बजाज की ओर से पल्सर एनएस 200 तीसरी ऐसी बाइक है जिसमें ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाता है। इस बाइक को भी एनएस160 की तरह 16 मार्च को ही लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके 2023 वर्जन में इस सेफ्टी फीचर को दिया है। इस बाइक में 199.5 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है जिससे इसे 24.1 बीएचपी और 18.74 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाजार में इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.47 लाख रुपये रखी गई है।
टीवीएस की ओर से भी 200 सीसी सेगमेंट में अपाचे आरटीआर 4वी को ड्यूल चैनल एबीएस के साथ पेश किया जाता है। इस सिस्टम के साथ आने वाली यह पहली ऐसी बाइक है जिसका मास प्रोडक्शन किया गया। इसमें 197.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया जाता है जिससे बाइक को 20.5 बीएचपी और 17.25 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.46 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।