भारत में लगातार सीएनजी कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से कई कारों को सीएनजी अवतार में पेश किया गया है। कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही सीएनजी वैरिएंट में ब्रेजा को पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको सीएनजी ब्रेजा की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
कंपनी की इस वेबसाइट पर मिली जानकारी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से सीएनजी ब्रेजा का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। कंपनी ने इस साल जून महीने में ही ब्रेजा का नया अवतार पेश किया था। तभी माना जा रहा था कि कंपनी पेट्रोल के साथ ही सीएनजी ऑप्शन वाली ब्रेजा को भी लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी की ओर से सिर्फ पेट्रोल वाली ब्रेजा को ही पेश किया गया था। अब कंपनी की वेबसाइट जैनुअन पार्ट्स पर इसकी जानकारी मिली है। वेबसाइट पर 2022 से अब तक वाली ब्रेजा के ऑप्शन को चुनने पर पेट्रोल के साथ सीएनजी वाली ब्रेजा की डिटेल्स भी दिखाई दे रही हैं।
कितने वैरिएंट में मिलेगी सीएनजी
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जैनुअन पार्ट्स वाली मारुति की वेबसाइट पर जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक ब्रेजा में सीएनजी का ऑप्शन एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस ट्रिम्स में मिलेगा। इसी के साथ जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक सीएनजी ब्रेजा में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
कब होगी लॉन्च
4 of 8
मारुति ब्रेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कंपनी फिटेड सीएनजी वाली पहली एसयूवी होगी
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर कंपनी की ओर से इस कार को सीएनजी के साथ पेश किया जाता है। तो ये पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जो कंपनी से सीएनजी फिटिंग के साथ बाजार में आएगी। सीएनजी ऑप्शन के साथ मिलने वाली ब्रेजा में फीचर्स की भी कोई कमी नहीं होगी। पेट्रोल वैरिएंट वाले सभी फीचर्स सीएनजी वाली ब्रेजा में भी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी