{"_id":"6357f64e564e2851751dc697","slug":"ather-energy-delivers-250-units-of-450x-electric-scooter-in-bangalore-in-single-day-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ather Energy: एथर एनर्जी का दिवाली धमाका, एक दिन में डिलीवर की 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की 250 यूनिट्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ather Energy: एथर एनर्जी का दिवाली धमाका, एक दिन में डिलीवर की 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की 250 यूनिट्स
Tue, 25 Oct 2022 08:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
250 Ather 450X delivered to customers in Bangalore this Diwali
- फोटो : Ather Energy
Ather Energy (एथर एनर्जी) ने मंगलवार को बताया कि उसने सोमवार को दिवाली के दिन बेंगलुरु में अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X (एथर 450X) की 250 यूनिट्स की डिलीवरी की। यह देशभर के सभी बाजारों में एथर एनर्जी के लिए अब तक की एक दिन में कई गई सबसे ज्यादा डिलीवरी रही है। यह कार्यक्रम बन्नेरघट्टा रोड के गोपालन मॉल में एथर के रिटेल पार्टनर बीआईए वेंचर्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। एथर ने कर्नाटक राज्य में CY Q3 बनाम Q2 2022 में 67 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
एथर कर्नाटक में अपने प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में है, यह विशेष रूप से राज्य की राजधानी बेंगलुरु में एक मजबूत मांग की ओर इशारा करता है। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने एक साल पहले के इसी महीने के आंकड़े की तुलना में सितंबर में राज्य में बिक्री में 197 प्रतिशत की बढ़ोतरी का संकेत दिया। इसने ऑन-रोड एक्टिव एथर स्कूटरों की संख्या में साल-दर-साल (अप्रैल-सितंबर) 121 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
एथर के लाइन-अप में फिलहाल दो इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। 450 Plus और 450X है। इसके अलावा, एथर ने 450X को अपडेट किया और अब स्कूटर का थर्ड जेनरेशन मॉडल उपलब्ध है।
एथर के लाइन-अप में फिलहाल दो इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। 450 Plus और 450X है। इसके अलावा, एथर ने 450X को अपडेट किया और अब स्कूटर का थर्ड जेनरेशन मॉडल उपलब्ध है।
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
Ather 450 Plus
Ather 450 Plus ई-स्कूटर में 2.6 kWh यूजेबल बैटरी के साथ आता है। जिसमें इको मोड में 85 किमी, राइड मोड में 70 किमी और स्पोर्ट मोड में 60 किमी की ट्रू रेंज मिलती है। इसमें 5.4 kW के पीक पावर आउटपुट के साथ 22 Nm का अधिकतम टॉर्क आउटपुट मिलता है। 450 Plus 3.9 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है।

Ather 450X
- फोटो : Ather Energy
Ather 450X
450X ई-स्कूटर एक 3.24 kWh यूजेबर बैटरी पैक के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड में 105 किमी, राइड मोड में 85 किमी और स्पोर्ट मोड में 75 किमी की ट्रू रेंज देता है। 450X में एक अतिरिक्त Warp राइडिंग मोड भी मिलता है जिसमें 65 किमी की ट्रू रेंज मिलती है।

Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
इसका इलेक्ट्रिक मोटर 6.2 kW का अधिकतम पावर आउटपुट और 26 Nm का अधिकतम टॉर्क आउटपुट जेनरेट कर सकता है। 450X ई-स्कूटर 3.3 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है।