फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti luxury mpv invicto launched in india, know features and price

Maruti Invicto: मारुति की सबसे महंगी गाड़ी हुई लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Wed, 05 Jul 2023 04:48 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Jul 2023 04:48 PM IST
सार

मारुति सुजुकी की सबसे महंगी गाड़ी भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इनविक्टो में कंपनी की ओर से किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Maruti luxury mpv invicto launched in india, know features and price
for reference only - फोटो : maruti suzuki

विस्तार

देश की प्रमुख कार निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में नई एमपीवी लॉन्च की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एमपीवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं और साथ ही इसकी कीमत क्या रखी गई है।
विज्ञापन


लॉन्च हुई इनविक्टो
भारतीय बाजार में पांच जुलाई को मारुति की सबसे महंगी और लग्जरी एमपीवी लॉन्च हो गई है। कंपनी इस नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। लॉन्च से पहले इस एमपीवी के लिए 19 जून से बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैसे हैं फीचर्स
मारुति की नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स में सात और आठ सीटों का विकल्प, 20.32 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, छह स्पीकर्स, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, 17.78 सेमी एमआईडी, गियर पोजिशन इंडीकेटर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पावर्ड टेलगेट, पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप, की-लैस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, केबिन एयर फिल्टर, ईवी मोड स्विच, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एयरबैग्स, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ईपीबी, ऑटो होल्ड, एबीएस, ईबीडी, वीएससी, टीपीएमएस, सुजुकी कनेक्ट व्हीकल ट्रैकिंग, स्टोलन व्हीकल अलर्ट, 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
 
कितना दमदार इंजन
मारुति ने इस एमपीवी को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से लिया है। कंपनी ने इस एमपीवी को पेट्रोल, हाइब्रिड वर्जन में ऑफर किया है। इस एमपीवी में दो लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल हाइब्रिड इंजन से एमपीवी को 112 किलोवॉट की पावर और 188 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही हाइब्रिड सिस्टम से 137 किलोवॉट की अतिरिक्त पावर मिलती है। एमपीवी में ईको, नॉर्मल और पावर मोड मिलते हैं। एमपीवी को ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
 
कितनी है कीमत
कंपनी ने इनविक्टो को काफी आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया है। इनविक्टो को 24.79 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 28.42 लाख रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed